प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक छोटा ट्रक पलटने से तीन महिलाओं की मौत, 17 घायल

सभी प्रवासी मजदूर दिल्ली से पैदल अपने गृह जिले महोबा आ रहे थे, लेकिन हरपालपुर के पास ये लोग डीसीएम ट्रक पर सवार हो गए थे ।

जमात

महोबा (उप्र), 19 मई उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में सोमवार देर रात प्रवासी मजदूरों को ले जा रहा एक डीसीएम ट्रक (ट्रक से छोटा वाहन) पलट ने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मौत हो गयी और 17 मजदूर घायल हो गए।

सभी प्रवासी मजदूर दिल्ली से पैदल अपने गृह जिले महोबा आ रहे थे, लेकिन हरपालपुर के पास ये लोग डीसीएम ट्रक पर सवार हो गए थे ।

महोबा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मणिलाल पाटीदार ने मंगलवार को बताया कि "करीब 20-25 प्रवासी मजदूर पैदल आ रहे थे और हरपालपुर के पास सभी क्रशर का सामान ले जा रहे एक डीसीएम ट्रक में सवार हो गए।"

उन्होंने बताया कि "पनवाड़ी थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में महुआ मोड़ के पास रात करीब साढ़े नौ बजे अचानक वाहन का पिछला टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, जिससे उसमें सवार प्रवासी मजदूर क्रशर के सामान के नीचे दब गए।"

पाटीदार ने बताया कि "हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मजदूरों को क्रेन से बाहर निकाला गया। इस घटना में संतोषी, अनीता और हीरा देवी (सभी की उम्र 30 से 38 साल के बीच) की मौत हो गई।"

उन्होंने बताया कि "घायल मजदूरों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों का आज पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और जांच शुरू कर दी गयी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू