मुख्य समाचार
दो महीने बाद दिल्ली में कई बाजार खुले, करेंगे सम-विषम फार्मूले का पालन
Bhashaकनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे लोकप्रिय बाजारों में करीब आधे दिन सन्नाटा पसरा रहा जबकि तिलक नगर, करोल बाग और सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में व्यापारी अपने दुकानों की सफाई करते हुए नजर आये।
यूपी: संभल में एसपी नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जिले में तनाव का माहौल
IANSउत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) के नेता छोटेलाल दिवाकर (Chhote Lal Diwakar) और उनके बेटे सुनील दिवाकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई
बसों के नंबर न मिलने के आरोपों पर बोली कांग्रेस : झूठ फैलाने वालों पर करेंगे मानहानि की कार्यवाही
Bhashaकांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में प्रदेश की योगी सरकार पर प्रवासी गरीब मजदूरों को तकनीकी आधार पर प्रताड़ित करने और इस महामारी के दौरान घृणित राजनीति करने का आरोप लगाया।
नुसरत भरुचा का ये सॉन्ग देखकर पिता ने पूछा था सवाल, कहा- क्या तुमने ब्रा पहना था? एक्ट्रेस ने दिया था ये जवाब
Team Latestlyबॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा ने 17 मई, रविवार को अपना 35वां जन्मदिन मनाया. नुसरत अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट्स से भी इन दिनों काफी चर्चा में रहती हैं. उनकी फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' काफी हिट रही और साथ ही इसका गाना 'छोटे छोटे पेग' भी काफी पसंद किया गया.
यूपी में प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को लेकर पहुंचीं 656 ट्रेन
Bhashaअपर मुख्य सचिव :गृह एवं सूचना: अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताअें को बताया कि मंगलवार को कुल 90 ट्रेन आ रही हैं और 258 ट्रेनों की स्वीकृति दी जा चुकी है जो रास्ते में हैं या फिर बुधवार एवं बृहस्पतिवार को आने वाली हैं। इस प्रकार लगभग 914 ट्रेनों में 11 लाख 80 हजार प्रवासी श्रमिक एवं कामगार हमारे प्रदेश में या तो आ चुके हैं या पहुंच रहे हैं।
महाचक्रवात अम्फान: बंगाल में एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
Bhashaआपदा प्रबंधन मंत्री जावेद खान ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सुंदरबन समेत तटीय जिलों पूर्वी मिदनापुर, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना को सतर्क किया गया है।
नेब सराय में व्यक्ति की छुरा घोंपकर हत्या; एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पकड़े गये
Bhashaउन्होंने बताया कि मृतक की पहचान संगम विहार निवासी रोहित (21) के रूप में हुई है।
अहमदाबाद: खाने के मेनू को लेकर पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने की बालकनी से आत्महत्या करने की कोशिश- VIDEO
Dinesh Dubeyगुजरात (Gujarat) के अहमदाबाद (Ahmedabad) से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आदमी ने पत्नी से खाने के मेनू को लेकर हुए विवाद के बाद आत्महत्या करने की कोशिश की. गलीमत रही की समय पर पड़ोसियों ने पहुंचकर व्यक्ति की जान बचा ली.
भारत को 200 वेंटिलेटर दान करने को तैयार अमेरिकी सरकार, जल्द आएगी पहली खेप
Bhashaअमेरिका की इस पहल का मकसद कोविड-19 के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देना है।
कोरोना महामारी को लेकर बड़ी राहत, पिछले 24 घंटे में 2,350 मरीज हुए ठीक, मरीजों की रिकवरी रेट 38.73% पहुंचा
Nizamuddin Shaikhभारत सरकार के आंकड़ों के अनुसार 24 घंटे में 2,350 मरीजों के ठीक होने के बाद देश में इस महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 39,174 हो गई है. जो कोविड19 से ठीक होने वालों की रिकवरी रेट बढ़कर 38.73% पहुंच गई है.
क्रिकेट आस्ट्रेलिया का राज्यों क अनुदान में अभी कटौती नहीं करनी चाहिए : एनएसडब्ल्यूए
Bhashaमुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स की अगुवाई वाले क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने दावा किया है कि उसे कोविड-19 महामारी के कारण दो करोड़ आस्ट्रेलियाई डालर का नुकसान हुआ है।
कोरोना प्रभाव: बार्कलेज ने कहा, 2020-21 में 20 अरब डॉलर चालू खाते का अधिशेष होने का अनुमान
Bhashaदेश का चालू खाता प्राय: घाटे में बना रहता है। पिछली बार देश में चालू घाटे के अधिशेष की स्थिति 2006-07 की पहली तिमाही में थी। विदेशी ब्रोकरेज कंपनी बार्कलेज ने मंगलवार को एक विश्लेषण में कहा कि उस समय भी कारण कच्चे तेल का सस्ता होना था।
ब्रिटेन से करीब 2,200 भारतीयों को लाया गया, ओसीआई कार्ड धारक छात्रों ने मदद की अपील की
Bhashaकोरोना वायरस से संक्रमण के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर लगी रोक की वजह से ब्रिटेन में फंसे करीब 2,200 भारतीयों को वंदे भारत मिशन के पहले चरण में स्वदेश लाया गया है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े में दी गई।
प्रवासी श्रमिकों के 117 नमूनों की जांच में 26 मिले कोरोना संक्रमित
Bhashaप्रसाद ने कहा कि उक्त प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों में संक्रमण का प्रतिशत 22 . 2 है जबकि प्रदेश का कुल मिलाकर संक्रमण का प्रतिशत 2 . 6 है यानी प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों में नौ गुना अधिक संक्रमण पाया गया है ।
TikTok vs YouTube: टिकटॉक की रेटिंग धड़ाम, गूगल प्ले स्टोर में 4.0 से पहुंची 2.0 पर, #BANTIKTOK भी हो रहा ट्रेंड
Rakesh Singhभारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम मोदी ने हाल ही में चौथी बार लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है. इस दौरान लोगों से एक बार फिर अपील की गई है की घरों में रहें और सुरक्षित रहें. देश में लॉकडाउन के दौरान जहां सब कुछ ठप्प पड़ा हैं, वहीं चीनी ऐप टिक टॉक पर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से लेकर देश के युवा वर्ग तक नजर आ रहे हैं.
सुपर साइक्लोन 'अम्फान' को लेकर सरकार की तैयारी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में NDRF की 36 टीमें तैनात
Vandana SemwalNDRF चीफ एसएन प्रधान ने कहा, ओडिशा में 15 टीमें तैनात हैं. वे जागरूकता ड्राइव, संचार ड्राइव और निकासी का काम कर रहे हैं. पश्चिम बंगाल में 19 टीमें तैनात हैं, 2 टीम वहां स्टैंडबाय में रखी गई हैं. हमें अभी दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है.
घंटों की मशक्कत के बाद बडकोट में मिला कोरोना मरीज, प्रशासन ने ली राहत की सांस
Bhashaपिछले 24 घंटों में उत्तरकाशी जिले में कोरोना संक्रमण का यह दूसरा मामला है ।
चेरिटी के लिए फुटबॉल मैच खेलेंगे मैड्रिड, बायर्न और इंटर मिलान
Bhashaइंटर मिलान और बायर्न के बीच मुकाबला मिलाना में खेला जाएगा जबकि रीयाल और बायर्न मिलान में भिड़ेंगे। बायर्न और मैड्रिड की टीमें म्यूनिख में आमने सामने होंगी।
सरकारी अस्पतालों में गैर कोविड-19 मरीजों को इलाज के लिए करना पड़ रहा है लंबा इंतजार
Bhashaमई के पहले हफ्ते से मुंबई में कोविड-19 के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है ।