दो महीने बाद दिल्ली में कई बाजार खुले, करेंगे सम-विषम फार्मूले का पालन

कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे लोकप्रिय बाजारों में करीब आधे दिन सन्नाटा पसरा रहा जबकि तिलक नगर, करोल बाग और सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में व्यापारी अपने दुकानों की सफाई करते हुए नजर आये।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई राष्ट्रीय राजधानी में करीब दो महीने तक बंद रहने के बाद मंगलवार को कई बाजार ‘सम-विषम’ फार्मूला के साथ खुल गये। ऐसा करने के दौरान कोरोना वारयस को फैलने से रोकने के लिए सैनिटाइजेशन किया गया और एक दूसरे से दूरी बनाने की कोशिश की गयी।

कनॉट प्लेस और खान मार्केट जैसे लोकप्रिय बाजारों में करीब आधे दिन सन्नाटा पसरा रहा जबकि तिलक नगर, करोल बाग और सरोजिनी नगर जैसे बाजारों में व्यापारी अपने दुकानों की सफाई करते हुए नजर आये।

तिलक नगर मेन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील खत्री ने कहा, ‘‘ चूंकि कई दुकानें 56 दिनों बाद खुली हैं, इसलिए कई लोग सफाई कर रहे हैं और चीजें सुव्यवस्थित कर रहे हैं। हमने पुलिस से हमें आज के लिए दुकानें खोलने देने का अनुरोध किया है। हम सम-विषम फार्मूला पर दिल्ली पुलिस से और दिशानिर्देशों का इंतजार कर रहे हैं।’’

पुलिसकर्मी यह घोषणा करते हुए और दुकानदारों से अपील करते हुए दिखाई दिये कि वे सड़कों पर चीजें नहीं फैलाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि उनकी दुकानों के बाहर भीड़भाड़ न हो।

मध्य दिल्ली के वाणिज्यिक केंद्र कनॉट प्लेस में व्यापारी एक दूसरे से दूरी सुनिश्चित करने के लिए अपनी दुकानों के आगे गोल घेरा बनाते नजर आये।

नयी दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल भार्गव ने कहा, ‘‘ हम खुश हैं कि दुकानें 50 दिनों बाद अब खुल सकती हैं। हमने सभी व्यापारियों से मानक संचालन प्रक्रिया (थर्मल स्कैनिंग, सोशल डिस्टेंसिंग और हर वक्त मास्क लगाना) का पालन करने का अनुरोध किया है। ऐसा नहीं करने पर डीडीएमए कानून के तहत कार्रवाई की जा सकती है। सभी दुकानें दिशानिर्देश के अनुसार निर्धारित समय पर बंद हो जाएंगी ताकि सभी सात बजे की समयसीमा के अंदर सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं।’’

खान मार्केट में कुछ दुकानें खुलीं। वहां के कुछ व्यापारियों ने कहा कि सम-विषम फार्मूला इस बाजार में प्रभावी तरीके से लागू नहीं किया जा सकता है। ऐसे में वे कोई तौर तरीका बनाने में जुटे हैं।

करोल बाग का प्रसिद्ध गफ्फार मार्केट सम-विषम आधार पर काम करने लगा। मंगलवार को विषम नंबर वाली दुकानें खुलीं। दुकानदार चीजें व्यवस्थित करने में व्यस्त रहे।

लक्ष्मी नगर के मेन मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन कहा कि दुकानें सम-विषम फार्मूले के अनुसार खुलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज