भारत को 200 वेंटिलेटर दान करने को तैयार अमेरिकी सरकार, जल्द आएगी पहली खेप

अमेरिका की इस पहल का मकसद कोविड-19 के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देना है।

जमात

नयी दिल्ली, 19 मई अमेरिका सरकार भारत को 200 वेंटिलेटर ''दान'' करने की योजना बना रही है, जिसके तहत 50 वेंटिलेटरों की पहली खेप जल्द ही आने वाली है। एक अमेरिकी अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी है।

अमेरिका की इस पहल का मकसद कोविड-19 के खिलाफ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूती देना है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह ऐलान किया था कि अमेरिका कोविड-19 रोगियों के इलाज और इस ''अदृश्य शत्रु'' के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिये भारत को वेंटिलेटर दान करेगा।

यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डवलपमेंट (यूएसएआईडी) की कार्यवाहक निदेशक रमोना अल हमजवी से मीडिया के साथ टेली ब्रीफिंग के दौरान जब पूछा गया कि क्या भारत को इन वेंटिलेटरों की कीमत चुकानी होगी तो उन्होंने कहा कि यह ''दान'' है।

उन्होंने कहा, ''अमेरिकी सरकार भारत को 200 वेंटिलेटर दान करने की योजना बना रही है। 50 वेंटिलेटरों की पहली खेप जल्द ही पहुंच जाएगी।''

हमजवी ने कहा, ''हम स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी और भारत और अमेरिका के अन्य संबंधित हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो दान किए गए इन वेंटिलेटर की डिलीवरी, परिवहन और प्लेसमेंट की प्रक्रिया से जुड़े हुए हैं।''

उन्होंने कहा कि ये वेंटिलेटर भारत में चल रहे प्रयासों को मजबूती देने के लिये उपलब्ध कराए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज