मुख्य समाचार
जेईई मेन परीक्षा के लिये आनलाइन आवेदन करने का एनटीए ने दिया एक और मौका
Bhashaमानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने एनटीए को सलाह दी थी कि जेईई (मेन) 2020 के फॉर्म भरने के लिए छात्रों को एक अंतिम अवसर दिया जाए।
भाजपा ने कोविड-19 से निपटने में केरल के प्रयासों की तारीफ की, महाराष्ट्र की निंदा की
Bhashaप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मुंबई में स्वास्थ्य संबंधी ढांचा पूरी तरह चरमराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने गरीबों और जरूरतमंदों के लिए किसी पैकेज की घोषणा नहीं की।
क्रिकेट वेस्टइंडीज को बीसीसीआई के पांच लाख डॉलर दान का दुरूपयोग हुआ : होल्डिंग
Bhashaउन्होंने एक यूट्यूब शो पर क्रिकेट वेस्टइंडीज पर वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठाये । उन्होंने वेस्टइंडीज में क्रिकेट प्रशासन पर पेनेल केर फोस्टर की आडिट रिपोर्ट दिखाई ।
ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज क्रिकेटरों का आपसी विवाद: शेन वार्न के सेल्फिश वाले बयान पर स्टीव वॉ का पलटवार
Rakesh Singhऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न और पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के बीच की लड़ाई जगजाहिर है. वार्न ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के उपर कई बार विवादास्पद आरोप लगाए हैं. हाल में वार्न ने स्टीव वॉ को मतलबी खिलाड़ी करार दिया था.
ताइवान की राष्ट्रपति ने चीन के साथ संबंधों में स्थिरता की अपील की
Bhashaउन्होंने यहां ताइपे गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, ‘‘हम ताइवान की जलडमरूमध्य पार यथास्थिति को कमजोर करने और उसे नीचा दिखाने वाली बीजिंग प्राधिकारियों की ‘एक देश, दो प्रणालियों’ की नीति को स्वीकार नहीं करेंगें।’’
प्रवासी कामगारों की वापसी के लिए केन्द्र, उप्र सरकार ने निःशुल्क ट्रेन, बस सेवा की व्यवस्था की: मुख्यमंत्री
Bhashaमुख्यमंत्री ने प्रवासी श्रमिकों को ट्रेन तथा बस की सुरक्षित यात्रा के संबंध में जागरूक किए जाने के निर्देश दिए और कहा कि अब तक प्रदेश में 838 श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेनों से 14 लाख से अधिक प्रवासी कामगार पहुंच चुके हैं। अगले दो दिन में 206 ट्रेन और आएंगी। इस प्रकार 1,044 ट्रेनों की व्यवस्था कर दी गई है।
सेंसेक्स 622 अंक उछला, एचडीएफसी में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी
Bhashaतीस शेयरों वाला सेंसेक्स 622.44 अंक यानी 2.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 30,818.61 पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 187.45 अंक यानी 2.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 9,066.55 अंक पर बंद हुआ।
श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री ने कोविड-19 की रोकथाम के लिये केरल की स्वास्थ्य मंत्री की प्रशंसा की
Bhashaभारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला जनवरी में केरल से ही सामने आया था। राज्य में रोगियों के ठीक होने की प्रभावशाली दर देखने को मिली है, साथ ही कोविड-19 के मामलों में भी कमी आई है।
कैबिनेट ने कश्मीर में रोजगार के लिए अधिवास मानदंड कानून में पूर्वव्यापी सहमति दी
Bhashaएक आधिकारिक बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने जम्मू और कश्मीर (राज्य कानूनों का संयोजन) दूसरा आदेश, 2020 के लिए पूर्वव्यापी स्वीकृति दी है जो जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 की धारा 96 के तहत जारी किया गया है।
चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के चलते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू, NDRF ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित जगह भेजा
Team Latestlyमीडिया के बातचीत में एनडीआरएफ के चीफ एसएन प्रधान ने कहा कि चक्रवाती तूफान अम्फान हवा की रफ़्तार के साथ आगे बढ़ रहा है. इसलिए लोगों की जान बचाने के लिए पश्चिम बंगाल में अब तक पांच लाख से अधिक तो वहीं ओडिशा के तटों से डेढ़ लाख से अधिक लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
TikTok ने Faizal Siddiqui के एसिड अटैक को बढ़ावा देने वाले वीडियो पर दी सफाई, कहा- सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण की पेशकश हमारी पहली प्राथमिकता
Anita Ramटिकटॉक सेंसेशन फैजल सिद्दीकी के एसिड अटैक को बढ़ावा देने वाले वीडियो पर छिड़ी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस बीच बुधवार को टिकटॉक इंडिया ने स्पष्टीकरण जारी किया है. टिकटॉक इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें उम्मीद है कि टिकटॉक यूजर्स कंपनी की नीतियों का पालन करेंगे. इसके साथ ही कहा कि सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण की पेशकश करना हमारी पहली प्राथमिकता है.
महाराष्ट्र से 325 विशेष ट्रेनों से प्रवासियों को उनके गृह राज्य पहुंचाया गया
Bhashaदेशमुख ने यह भी कहा कि आज शाम तक ऐसी 60 और विशेष ट्रेनें महाराष्ट्र के विभिन्न स्टेशनों से प्रस्थान करेंगी।
जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग बनता जा रहा है कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’
Bhashaअनंतनाग जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल)में तैनात कम से कम 78 पुलिस कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
लॉकडाउन: तमिलनाडु में निराश प्रवासी मजदूर घर जाने के लिए राजमार्ग पर पैदल ही निकल पड़े
Bhashaतमाम बाधाओं के साथ ये प्रवासी श्रमिक राष्ट्रीय राजमार्ग-16 (चेन्नई- कोलकाता), जिसे ग्रैंड नॉर्दर्न ट्रंक रोड भी कहा जाता है, पर पैदल ही निकल चुके हैं, मन में एकमात्र इच्छा लिए कि किसी भी तरह से घर पहुंचना है। किसी के पास कुछ पैसे हैं, तो किसी के पास वो भी नहीं, फिर भी ये लोग जिंदगी की आखिरी आस लिए अपने घर की तरफ बढ़े जा रहे हैं।
प्रवासी श्रमिकों पर राजनीति न हो, बस चलाने की अनुमति दे उप्र सरकार : प्रियंका
Bhashaउन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहें तो बसों पर भाजपा का झंडा एवं पोस्टर लगवा दें, लेकिन मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए उन बसों का इस्तेमाल करें।
उत्तर प्रदेश में बनेगी नई स्टार्टअप नीति, स्टार्टअफ फंड के लिये प्रदेश सरकार- सिडबी के बीच समझौता
Bhashaइसी क्रम में प्रदेश सरकार और सिडबी के बीच सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गये। जिसमें उत्तर प्रदेश स्टार्टअप फंड के लिये सिडबी को 15 करोड़ रुपये की पहली किस्त सौंपी गई।
जेकेएनपीपी ने जम्मू कश्मीर में नए मूल निवासी नियमों के विरोध में भाजपा सरकार का पुतला जलाया
Bhashaजेकेएनपीपी ने इसे थोपा गया कानून बताया और कहा कि अधिसूचना पूर्ववर्ती राज्य की जनभावना के खिलाफ है।
टीसीएस के सीईओ का पैकेज 2019-20 में 16 प्रतिशत घटकर 13.3 करोड़ रुपये रहा
Bhashaकंपनी की सलाना रिपोर्ट के अनुसार 2018-19 में उनका कुल पारितोषिक 16.02 करोड़ रुपये था।
India-Nepal Border Dispute: नेपाल ने बॉर्डर विवाद के बीच जारी किया देश का नया नक्शा, लिपुलेख-कालापानी और लिंपियाधुरा को बताया अपना हिस्सा
Team Latestlyभारत के साथ अच्छे रिश्तों की बात करने नेपाल ने विरोध के बावजूद अपने देश का नया राजनीतिक नक्शा जारी किया है.हैरानी की बात यह है कि नेपाल ने जारी किये गए इस मैप में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा जो भारतीय इलाका कहलाता है उसे अपना बताया हुआ है. पड़ोसी मुल्क के भू प्रबंधन और सुधार मंत्रालय की तरफ से मंत्री पद्मा अरयाल ने नेपाल का यह नया मैप जारी किया है. जो फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.
पंजाब में बस सेवा शुरू
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि पंजाब रोडवेज और पेप्सू सड़क परिवहन निगम (पीआरटीसी)की बसें निषिद्ध क्षेत्रों को छोड़ कर निर्धारित मार्गों पर ही दिखाई दीं।