जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग बनता जा रहा है कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’

अनंतनाग जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल)में तैनात कम से कम 78 पुलिस कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जमात

श्रीनगर, 20 मई जम्मू-कश्मीर का अनंतनाग जिला कोविड-19 ‘हॉटस्पॉट’ बनता जा रहा है। यहां तैनात कम से कम 78 पुलि कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

अनंतनाग जिला पुलिस लाइन्स (डीपीएल)में तैनात कम से कम 78 पुलिस कर्मियों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जिले में अधिकारी पुलिस कर्मियों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान कर रहे हैं लेकिन इन पुलिस कर्मियों के अलग-अलग जगह तैनात होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण कश्मीर का अनंतनाग मध्य अप्रैल तक कोविड-19 मुक्त था। जिले में कोविड-19 का पहला मामला 15 अप्रैल को सामने आया था। केन्द्र शासित प्रदेश में हालांकि जिले में अब सबसे अधिक 247 मामले हैं और चार लोगों की इससे जान जा चुकी है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘ डीपीएल में पहले पुलिस कर्मी के संक्रमित पाए जाने के बाद ही, उसके सम्पर्क में आए लोगों की जांच की गई, जिनमें से 18 संक्रमित पाए गए। इसके बाद सम्पर्क में आए अन्य लोगों की पहचान करने के बाद 55 और कर्मी वायरस से संक्रमित पाए गए और अब कुल 78 पुलिस कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। इनमें से आईआरपी के 55 और जिला पुलिस के 23 कर्मी हैं।’’

उन्होंने बताया कि घाटी के अन्य इलाकों में कुछ अन्य पुलिस कर्मी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं लेकिन डीपीएल में अचानक मामले बढ़ने से पुलिस कर्मियों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है।

अधिकारियों ने कहा, ‘‘‘ यह चिंता का कारण इसलिए भी है क्योंकि संक्रमित पाए गए कई पुलिस कर्मी भोजनालय (मेस) और पुलिस लाइन के द्वारों पर तैनात थे।’’

अधिकारियों ने बताया कि इससे कानून एवं व्यवस्था कायम करने में कोई मुश्किल नहीं आएगी क्योंकि अधिकतर मामले सशस्त्र पुलिस की एक बटालियन से हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड