मुख्य समाचार

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 24 घंटे के भीतर सबसे अधिक COVID-19 के 2940 केस, राज्य में मरीजों की संख्या हुई 44,582

Manoj Pandey

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. देश के अन्य राज्यों के मुकाबले में कोरोना के सबसे अधिक मरीज महाराष्ट्र में हैं. देशभर में जहां COVID-19 के मरीजों का आंकड़ा 1.18 लाख के पार है. वहीं पिछले 24 घंटे के भीतर महाराष्ट्र में 2,940 नए केस सामने आए. इस नए आंकड़ो के साथ महाराष्ट्र में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 44,582 हो गई है. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली. वहीं अगर मुंबई के आंकड़ो पर नजर डालें तो अकेले मुंबई में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 27 हजार के पार है. मुंबई में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,751 नए मामले सामने आए हैं और 27 मौतें हुई हैं.

अदालत का नागपुर को कोविड-19 रेड जोन घोषित करने वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार

Bhasha

न्यायमूर्ति रवि देशपांडे और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंड पीठ दर्पण सेल्स कॉर्पोरेशन और साइ कलेक्शन द्वारा दाखिल दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें नागपुर महानगरपालिका आयुक्त तुकाराम मुंधे की चार मई की अधिसूचना को चुनौती दी गई। इस अधिसूचना में शहर को कोविड-19 रेड जोन घोषित किया गया था।

महिला पत्रकार संगठन ने पत्रकार को मातृत्व अवकाश नहीं देने की निंदा की

Bhasha

नेटवर्क ने राष्ट्रीय महिला आयोग और असम राज्य महिला आयोग से इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए कहा है।

झारखंड में भूख से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा-मरांडी

Bhasha

मरांडी ने लिखा, ‘‘झारखंड प्रदेश में भूख से मौत पहले भी होती रही है। यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जैसी खबरें आ रही है कि आपकी सरकार गठन के पांच माहीने में अब तक 8-9 लोगों की मौत भूख से हो चुकी है।’’

विपक्ष चाहता है कि कोविड-19 पर प्रधानमंत्री सभी पार्टियों से बातचीत करें :शरद पवार

Bhasha

पवार ने 22 विपक्षी दलों के नेताओं की वीडियो कांफ्रेंस के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उनका (विपक्षी दलों का) मानना है कि यह ‘‘दिखावा करने का, या खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने का’’ वक्त नहीं है।

क्या निजी पक्ष द्वारा अधिनियमों का प्रकाशन सरकार के कापीराइट का अतिक्रमण है?:न्यायालय

Bhasha

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से इस संबंध में दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केन्द्र को नोटिस जारी किया।

दिल्ली के मंत्री ने विभागों को पेंशन के लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया

Bhasha

दोनों विभागों के प्रभारी गौतम ने चलायी जा रहीं सभी कल्याण योजनाओं की स्थिति को लेकर यहां समीक्षा बैठक की।

मजदूरों, किसानों और एमएसएमई इकाइयों की मदद नहीं की गई तो ‘आर्थिक तबाही’ होगी:राहुल

Bhasha

विपक्षी दलों की बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र को राज्य सरकरों की मदद करनी चाहिए।

पाकिस्तान में 107 यात्रियों को ले जा रहा विमान कराची के रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त, 14 की मौत

Bhasha

उन्होंने कहा कि उड़ान संख्या पीके-8303 लाहौर से आ रही थी और विमान कराची उतरने ही वाला था कि कुछ मिनट पहले मालिर में मॉडल कालोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ईएसआईसी योजनाओं के साथ मार्च में जुड़े 8.21 लाख नए सदस्य

Bhasha

ये आंकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी रिपोर्ट का हिस्सा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018-19 के दौरान ईएसआईसी से कुल मिलाकर 1.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े थे। सितंबर, 2017 से मार्च, 2020 के दौरान ईएसआईसी योजनाओं से कुल 3.83 करोड़ नए सदस्य जुड़े।

आईसीसी ने 14 दिन के अलग अभ्यास शिविर और सीएमओ की नियुक्ति की सिफारिश की

Bhasha

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को कोरोना वायरस सकट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बहाली के लिये अपने दिशानिर्देशों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) की नियुक्ति और 14 दिन तक अलग थलग अभ्यास शिविर आयोजित करने की सिफारिश की.

असम में कोविड-19 के 20 नये मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 230 हुई

Bhasha

उन्होंने ट्वीट किया कि जिन लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, वे सभी गुवाहाटी, तेजपुर, जोरहाट और सिलचर के पृथक-वास केन्द्रों में रह रहे हैं।

कोविड-19 के प्रति शहर वालों से ज्यादा गांव वाले जागरूक: शिवराज सिंह चौहान

Bhasha

उन्होंने कहा कि हमने उनके लिए नाश्ते—पानी एवं भोजन के साथ—साथ बसों एवं ट्रेनों की व्यवस्था की और कहीं—कहीं पर उनको पहनने के लिए जूते—चप्पल भी दिए हैं।

लॉकडाउन के कारण कोविड-19 के संक्रमण की संख्या 14 लाख से 29 लाख कम की जा सकी, 37 हजार से 78 हजार जिंदगियां बचाई गईं : सरकार

Bhasha

नीति आयोग के अधिकार प्राप्त समूह एक के अध्यक्ष और सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वी. के. पॉल ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए लॉकडाउन समय पर, चरणबद्ध तरीके से, सक्रिय रूप से और एहतियात के तौर पर लगाया गया।

उत्तर प्रदेश में 85 प्रतिशत औद्योगिक इकाइयों में काम शुरू, शेष में जल्द शुरू होगा उत्पादन

Bhasha

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को एक बयान में कहा

रेलवे पृथक वार्ड में तब्दील किए गए डिब्बों में से 60 फीसदी का इस्तेमाल श्रमिक स्पेशल के लिए करेगा

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि वैसे तो इन गैर एसी डिब्बों को फिर सामान्य डिब्बे में नहीं बदला जाएगा लेकिन उनका उपयोग किया जाएगा क्योंकि वे इसी सेवा के लिए हैं।

कोविड-19 संकट के बीच प्रदर्शन करने के लिए भाजपा की आलोचना

Bhasha

भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व में शुक्रवार को विपक्षी दलों ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी सरकार की ‘‘विफलता’’ के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने के लिए तैयार : देशमुख

Bhasha

देशमुख ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें बच्चों के एक समूह ने भाजपा का झंडा और विरोधी नारे वाली तख्तियां पकड़ी हुई हैं लेकिन कुछ ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है।

रिजर्व बैंक की ऋण किस्त चुकाने से राहत की घोषणा के बाद बैंक, एनबीएफसी के शेयर गिरे

Bhasha

रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के उपाध्यक्ष (शोध) अजीत मिश्रा ने कहा, ‘‘ बाजार को रिजर्व बैंक से बैंकिग और वित्तीय क्षेत्र को गति देने वाले कदम उठाने की उम्मीद थी। लेकिन केंद्रीय बैंक के ऋण किस्त चुकाने पर स्थगन को आगे बढ़ाने से धारणा कमजोर हुई।’’

उप्र के मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के चार नए मामले

Bhasha

जिले में अभी 15 संक्रमित लोगों का इलाज चल रहा है।

Categories