प्रदर्शन के दौरान भाजपा बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने के लिए तैयार : देशमुख

देशमुख ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें बच्चों के एक समूह ने भाजपा का झंडा और विरोधी नारे वाली तख्तियां पकड़ी हुई हैं लेकिन कुछ ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है।

जियो

मुंबई, 22 मई महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ''बच्चों की जिंदगी खतरे में डालने'' को भी तैयार है। राज्य सरकार के कोरोना वायरस संकट से निपटने के प्रबंधन को लेकर नाराज भाजपा ने विरोध-प्रदर्शन किया था।

देशमुख ने एक तस्वीर ट्वीट की, जिसमें बच्चों के एक समूह ने भाजपा का झंडा और विरोधी नारे वाली तख्तियां पकड़ी हुई हैं लेकिन कुछ ने मास्क तक नहीं पहना हुआ है।

उन्होंने ट्वीट किया, '' ‍महाराष्ट्र भाजपा अपने राजनीतिक फायदे के लिए बच्चों की जिंदगी को खतरे में डालने को तैयार है। यह दर्शाता है कि उन्हें लोगों की कितनी चिंता है?''

देशमुख ने कहा कि संकट के इस समय में सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने में शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार की ‘‘नाकामी’’ के खिलाफ विपक्षी दल के राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन का शुक्रवार को नेतृत्व किया।

फडणवीस ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं विनोद तावड़े और मुंबई भाजपा अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा के साथ मिलकर नरीमन प्वाइंट पर पार्टी की राज्य इकाई के मुख्यालय में काले मास्क पहनकर, काले फीते बांधकर और पोस्टर लेकर विरोध प्रदर्शन किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Abu Dhabi Attack: इंटरसेप्टेड मिसाइलों के मलबे से 12 लोग घायल, 5 भारतीय भी शामिल; अज्बान इलाके में गिरी थी गिरी हुई धातु

LHQ vs MS, PSL 2026 11th Match Live Score Update: लाहौर कलंदर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड