दिल्ली के मंत्री ने विभागों को पेंशन के लंबित मामलों को निपटाने का निर्देश दिया

दोनों विभागों के प्रभारी गौतम ने चलायी जा रहीं सभी कल्याण योजनाओं की स्थिति को लेकर यहां समीक्षा बैठक की।

जियो

नयी दिल्ली, 22 मई दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) और समाज कल्याण (एसडब्ल्यू) विभागों को पेंशन के लंबित मामलों की समीक्षा करने और मुद्दों को तेजी से हल करने का निर्देश दिया।

दोनों विभागों के प्रभारी गौतम ने चलायी जा रहीं सभी कल्याण योजनाओं की स्थिति को लेकर यहां समीक्षा बैठक की।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण विभागों को योजनाओं को लागू करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते कार्य लंबित हो रहे हैं।

गौतम ने कहा, '' मेरे संज्ञान में आया है कि पेंशन संबंधित कई शिकायतों को हल नहीं किया गया है। मैंने डब्ल्यूसीडी और एसडब्ल्यू विभागों को लंबित मामलों की समीक्षा करने और इन्हें तेजी से हल करने का निर्देश दिया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर समय पर शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया तो विभाग जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा।''

बयान के मुताबिक, मंत्री ने समेकित बाल विकास योजना (आईसीडीएस) के तहत सभी कार्यक्रमों की स्थिति की भी समीक्षा की। साथ ही बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम और उन्हें पोषणयुक्त भोजन वितरित करने पर विशेष ध्यान केंद्रित करने पर भी चर्चा की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड