मुख्य समाचार

कोविड-19: उत्तराखंड में बीस नए मामले, एक संक्रमित की मौत

Bhasha

ऋषिकेश स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई।

आर्थिक संकट का हल ढूंढने में जुटी सरकार, 6 दिन में दूसरी बार ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की होगी बैठक

IANS

देश में कोरोना वायरस के बाद अर्थव्यवस्था के सामने आई कई तरह की चुनौतियों से पार पाने में केंद्र सरकार जुटी है. 6 दिन के भीतर शनिवार को दूसरी बार ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर होने वाली इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, स्मृति ईरानी, अनुराग ठाकुर आदि प्रमुख मंत्री मौजूद रहेंगे.

Disha Patani Hot Photo: हॉट स्विमशूट पहन दिशा पटानी ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, होश उड़ा देने वाली फोटो की शेयर

Team Latestly

फोटो में दिशा ने फ्लावर पैटर्न का स्विमशूट पहना रखा था. जिसमें एक्ट्रेस का लुक देखते ही बन रहा है. समुंद्र किनारे बैठे दिशा के आंखों पर लगा चश्मा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

छत्तीसगढ़ में चार विकासखंड रेड जोन में, 44 निषेध क्षेत्र भी घोषित

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

श्रमिक ट्रेन में पानी न होने पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Bhasha

यात्रियों की नाराजगी देख जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया।

Eid 2020 Moon Sighting in Maharashtra: मुंबई-पुणे-नासिक और औरंगाबाद समेत पूरे महाराष्ट्र के मुसलमान आज करेंगे ईद का चांद देखने की कोशिश

Anita Ram

इस्लामिक कैलेंडर का मुकद्दस महीना रमजान अब खत्म होने को है. साल भर के इंतजार के बाद मिले इस पाक महीने को अब अलविदा कहने का समय आ गया है.भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा महाराष्ट्र में आज शाम लोग चांद देखने की कोशिश करेंगे. महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे, नासिक और औरंगाबाद जैसे बड़े शहरों में शाम को ईद का चांद देखने की कोशिश की जाएगी.

कोविड-19 टीके के पहले मानव परीक्षण ने इसे सुरक्षित पाया, प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न की

Bhasha

‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक नये अनुसंधान में यह दावा किया गया है।

लॉकडाउन के दौरान घर लौट रहे प्रवासी मजदूर ने खाया मरे हुए कुत्ते का मांस

Rakesh Singh

भारत में कोरोना महामारी से आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो चूका है. देश में इस महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन लगाया है. इस दौरान रोजी रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में गए श्रमिक मजदूर काम बंद होने की वजह से अपने घरों को लौट रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का ऐलान- सितंबर से होगा 'हुनर हाट' का आयोजन, 'लोकल से ग्लोबल' होगी थीम

Bhasha

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह लोकल से ग्लोबल थीम पर आधारित होगा. उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पहुंच कर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसलाअफजाई की थी.

न्यूज चैनल के कर्मचारियों के संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

Bhasha

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, राजेश नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि एक चैनल के बाद अब दूसरे चैनल के 19 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यदि कोई संबंधित चैनल का कर्मचारी किसी के आसपास रहता है, तो उससे दूरी बनाएं।

बिजनौर में मुंबई से लौटे पति-पत्नी समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

एसीएमओ एवं नोडल (कोविड 19) अधिकारी डॉ. पी. आर. नायर के अनुसार शुक्रवार मिली रिपोर्ट मे शेरकोट कस्बे में मिर्जापुर गांव के पति-पत्नी और स्योहारा के किवाड़ गांव के एक निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने शुरू कर दी है ईद की तैयारी, सोशल मीडिया पर वीडियो किया शेयर

Aarti Shejvalkar

कोरोना वायरस के चलते पूरे देशभर में लॉकडाउन चल रहा है. इसी बीच रमजान महिना शुरू है और ईद भी नजदीक आ रही है. ऐसे में बिग बॉस फेम दीपिका कक्कड़ ने ईद के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया है. दीपिका ने अपना यूट्यूब चैनल शुरू कर दिया है और इस चैनल के जरिए दीपिका ने ईद की तैयारी लॉकडाउन में भी कैसे की जा सकती है इसके घरेलु नुस्के बताये है.

पाक विमान हादसा: बुरी तरह जले शवों की पहचान डीएनए जांच से होगी

Bhasha

हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रवासी महिला और जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए देंगे 1 लाख रुपये: SP अध्यक्ष अखिलेश यादव

IANS

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच घर वापसी के दौरान सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर हुई महिला को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है. प्रवासी महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी, जिसके बाद उसने सड़क किनारे ही बच्चे को जन्म दिया. सपा ने जच्चा-बच्चा की देखभाल के लिए एक लाख की मदद की बात कही.

अमेरिका से विशेषज्ञों ने की यूएससीआईआरएफ की सिफारिशें लागू करने की अपील

Bhasha

अमेरिकी आयोग ने पिछले महीने विदेश मंत्रालय से भारत समेत 14 देशों को ‘खास चिंता वाले देशों’ (सीपीसी) के रूप में नामित करने की सिफारिश की थी और आरोप लगाया था कि इन देशों में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।

भारतीय-अमेरिकियों ने ओसीआई कार्डधारकों पर यात्रा अंकुशों में ढील का स्वागत किया

Bhasha

ओसीआई कार्ड वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के लोगों को जारी किया जाता है। इन लोगों को वोट देने तथा सरकारी सेवा का हिस्सा बनने और कृषि भूमि खरीदने के अधिकार नहीं होता। हालांकि, इसके अलावा इन्हें भारतीय नागरिकों की तरह ही सभी अधिकार होते हैं।

दिल्ली सरकार ने 66 निजी शराब की दुकानों को फिर से खोलने की दी अनुमति

IANS

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने शनिवार से राष्ट्रीय राजधानी में 66 निजी शराब की दुकानों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है. लेकिन दुकान मालिकों को ऑड-ईवन नियम का सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है. एल-7/एल-9 दुकानों को केवल कुछ शर्तों के तहत फिर से बिक्री शुरू करने की अनुमति दी गई थी.

शशिकांत दास सरकार से अपना फर्ज निभाने और राजकोषीय उपाय करने के लिए कहें: चिदंबरम

Bhasha

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि मांग बुरी तरह से प्रभावित है, वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर नकारात्मक रह सकती है। ऐसे में फिर क्यों वह अर्थव्यवस्था में और पूंजी डाल रहे हैं? उन्हें सरकार से खुलकर कह देना चाहिए कि वह अपनी ड्यूटी करे, राजकोषीय उपाय करे।’’

ओडिशा में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों में से 71 मरीज राज्य के विभिन्न हिस्सों में पृथक-वास केंद्रों में से सामने आए हैं।

गुजरात : कैडिला फार्मा के तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत

Bhasha

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक कंपनी के उत्पादन एवं पैकेजिंग विभाग के कर्मचारी थे।

Categories