न्यूज चैनल के कर्मचारियों के संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, राजेश नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि एक चैनल के बाद अब दूसरे चैनल के 19 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यदि कोई संबंधित चैनल का कर्मचारी किसी के आसपास रहता है, तो उससे दूरी बनाएं।

जियो

नोएडा,23 मई नोएडा सेक्टर 85 स्थित एक न्यूज चैनल के कर्मचारियों के कोरोना वायरस संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में थाना फेस-2 पुलिस ने एक सैन्य अधिकारी को शुक्रवार देर रात आगरा से गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, राजेश नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि एक चैनल के बाद अब दूसरे चैनल के 19 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यदि कोई संबंधित चैनल का कर्मचारी किसी के आसपास रहता है, तो उससे दूरी बनाएं।

उन्होंने बताया कि उक्त पोस्ट के बाद संबंधित चैनल के अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से अपने कर्मचारियों की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि वर्तमान में चैनल का कोई भी कर्मचारी संक्रमित नहीं है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला की आरोपी आगरा जिले में है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजेश को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी सेना में राडार अधिकारी के रूप में काम करता है और उसे आगरा जिले से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गौतमबुद्ध नगर अदालत में पेश किया जा रहा है।

सं शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी