मुख्य समाचार

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

Bhasha

बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रशासनिक भवन में आग,हजारों फाइलें जल कर नष्ट

Bhasha

नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने आग की घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह समिति एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट देगी।

अरविंद केजरीवाल बोले- दिल्ली में हालात काबू में, कोरोना पीड़ित का इलाज नहीं करने वाले अस्पताल को भेजा नोटिस

Dinesh Dubey

दिल्ली में अभी तक 13418 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं. इनमें से 6540 ठीक हो गए और 6617 का अभी इलाज चल रहा है. यानि की जितने ठीक हुए उतने ही लोग बीमार हुए है. कोरोना की वजह से 261 लोगों की मौत हुई है.

हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, कहा-उन्हें यादगार खेल प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा

Team Latestly

हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का आज सुबह पंजाब के मोहाली में निधन हो गया. इससे पहले 8 मई को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के चलते वह अस्पताल में एडमिट हुए थे. जानकारी के अनुसार आज सुबह उनका निधन हुआ है. बलबीर सिंह ने 96 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. हॉकी के जादूगर के निधन से सभी दुखी हैं. उनके निधन पर खेल जगत से लेकर हर क्षेत्र के लोग प्रतिक्रिया देकर शोक व्यक्त कर रहे हैं. बलबीर सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शोक जताया है.

वीर दास के साथ हुए विवाद के बाद उनके पड़ोसी ने उनपर छींका, एक्टर ने वीडियो शेयर करते हुए बताया पूरा मामला

Bhasha

इस वीडियो में एक व्यक्ति वीर को कोरोना वायरस के सामाजिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन ना करने पर धमकाता और उन पर छींकता दिख रखा है.

देश में दो महीने बाद फिर से शुरू हुईं घरेलू विमान सेवाएं

Bhasha

नागर विमानन अधिकारियों की सख्त नियमन अनुशंसा के तहत पहले विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे से पुणे के लिए सुबह पौने पांच बजे उड़ान भरी जबकि मुंबई हवाई अड्डे से पहली उड़ान पौने सात बजे पटना के लिए भरी गई।

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के छह नए मामले, कुल संख्या 210 हुई

Bhasha

अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत के बाद राज्य में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है ।

खेल जगत ने अपने मार्गदर्शक बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया

Bhasha

तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सीनियर का सोमवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया ।

कांग्रेस नेता पी.एल. पुनिया का मायावती पर बड़ा हमला, बीएसपी चीफ को बताया भाजपा प्रवक्ता

IANS

कांग्रेस ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'भाजपा का प्रवक्ता' बताया। यह आरोप लगाने वाला कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस महासचिव पी.एल. पुनिया हैं, जो एक समय में मायावती के विश्वासपात्र हुआ करते थे. उन्होंने कहा, "इन दिनों 'ट्विटर बहनजी' जिस भाषा का प्रयोग कर रही हैं, उससे साफ तौर पर स्पष्ट होता है कि वह भाजपा के लिए प्रेस नोट बनाती हैं और उसे भेज देती हैं

सकारात्मकता फैलाने में मदद करेगा आईपीएल : धवन

Bhasha

कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ गयी थी। इस बीमारी से विश्व भर में 55 लाख लोग संक्रमित हुए जबकि 3.4 लाख लोगों की जानें गयी है।

Monsoon Forecast 2020: 5 जून तक केरल में दस्तक देगा मानसून, 29 मई से उत्तर भारत को मिलेगी गर्मी से राहत

Dinesh Dubey

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच एक राहतभरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के 1 जून से 5 जून के बीच केरल (Kerala) के तट पर दस्तक दे सकता है.

दिल्ली से करीब दो महीने बाद आज पौने पांच बजे पहले घरेलू विमान ने उड़ान भरी

Bhasha

पहले विमान में यात्रा करने वालों में अर्धसैनिक बल के जवान, सेना के जवान, छात्र और प्रवासी शामिल थे, जो रेलवे द्वारा चलाई गई विशेष ट्रेनों के टिकट नहीं ले पाए थे।

Locust Swarm: पाकिस्तान से निकलकर यूपी के झांसी में आतंक मचा रहा है टिड्डी दल, कीटनाशक की मदद से करीब 3Km लंबे झुंड को भगाने की कोशिश

Anita Ram

पाकिस्तान से निकला टिड्डियों का दल राजस्थान और मध्य प्रदेश में अपना आतंक फैलाते हुए अब उत्तर प्रदेश पहुंच गया है. टिड्डियों का यह विशाल झुंड फिलहाल झांसी में है. बताया जा रहा है कि यह टिड्डी दल करीब ढाई से तीन किलोमीटर लंबा है, जिसे भगाने के लिए कीटनाशकों की मदद ली जा रही है.

Eid Mubarak 2020: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे ने ट्रेडिशनल अवतार में दी ईद की मुबारकबाद, देखें Photos

Akash Jaiswal

आज देश और दुनियाभर के कई जगहों पर मुसलामानों के सबसे बड़े त्योहार ईद-अल-फितर (Eid-Al-Fitr) की बड़े ही प्रेम और अदब के साथ मनाया जा रहा है. भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा और आम्रपाली दुबे ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करके अपने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है.

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 51 नए मामले, ज्यादातर वुहान में

Bhasha

पिछले 10 दिनों में वुहान में 60 लाख से ज्यादा लोगों की जांच हुई है।

हाकी इंडिया ने बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक जताया, कहा हमने मार्गदर्शक खो दिया

Bhasha

अपने करियर में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले भारत के महानतम खिलाड़ियों में एक बलबीर सिंह सीनियर का दो सप्ताह से भी अधिक समय तक स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों से जूझने के बाद सोमवार को निधन हो गया।

हॉकी के दिग्गज बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जताया शोक

Bhasha

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस हॉकी दिग्गज की दृढ़ता, समर्पण और खेल भावना हमेशा आने वाली कई पीढ़ियों के लिये प्रेरणा का काम करेगी.

कामगारों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी जाएगी : योगी

Bhasha

योगी ने कहा कि इसके तहत उत्तर प्रदेश के सभी कामगारों एवं श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा की गारंटी भी दी जाएगी।

यूपी के प्रवासी मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, अब इस काम के लिए परमिशन जरुरी

Dinesh Dubey

उत्तर प्रदेश में लौटे प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के लिए एक माइग्रेशन कमीशन गठित किया गया है. इसके तहत ऐसे लोगों को रोजगार मुहैया कराकर इन्हें सामाजिक सुरक्षा की गारन्टी दी जाएगी. साथ ही कामगारों व श्रमिकों की स्किल मैपिंग की जाए और उनका सारा ब्यौरा इकट्ठा किया जाएगा.

हॉकी के जादूगर बलबीर सिंह सीनियर का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

IANS

महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने इस बात की जानकारी दी। वह 96 साल के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके नाती कबीर ने एक बया में बताया, "नानाजी का आज सुबह निधन हो गया. मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। वह र्अधकौमा वाली स्थिति में थे।

Categories