राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने बलबीर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

जियो

नयी दिल्ली , 25 मई राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को हॉकी के महानतम खिलाड़ियों में से एक तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बलबीर सिंह सीनियर का सोमवार को निधन हो गया। वह पिछले दो सप्ताह से कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर काफी दुख हुआ। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता, पद्म श्री और भारत के महान खिलाड़ियों में से एक, उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनायें। ’’

मोदी ने कहा कि बलबीर सीनियर ने हाकी खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मेंटोर के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनायी।

मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘‘पद्म श्री बलबीर सिंह सीनियर को उनके यादगार खेल प्रदर्शन के लिये याद रखा जायेगा। उन्होंने देश को गौरवान्वित किया और काफी सफलतायें अर्जित कीं। इसमें कोई शक नहीं कि वह बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी थे, लेकिन उन्होंने बेहतरीन मेंटोर के रूप में भी पहचान बनायी। उनके निधन से काफी दुखी हूं। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति संवेदनायें। ’’ गृहमंत्री अमित शाह और खेल मंत्री रीजीजू ने बलबीर सिंह के साथ अपनी फोटो भी साझा की।

अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘पद्म श्री और महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ, जिन्होंने अपनी स्टिक से विश्व हॉकी पर अपनी अमिट छाप छोड़ी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली रहा कि तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता से मिल पाया। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनायें। ’’

खेल मंत्री रीजीजू ने ट्वीट किया, ‘‘भारत के महान हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन की खबर सुनकर बहुत दुखी हूं। वह 1948 लंदन, 1952 हेलसिंकी और 1956 मेलबर्न ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और दिवंगत आत्मा के लिये शांति की प्रार्थना करता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\