मुख्य समाचार

Farmers Protest: किसानों की आज सरकार से मीटिंग, गाजीपुर बॉर्डर पर किया हवन

Manoj Pandey

कृषि कानून के मसले पर किसानों का विरोध लगातार लगातार जारी है. अपनी मांग को लेकर किसान पीछे हटने को तैयार नहीं है. दिल्ली सीमा पर बड़ी संख्या में किसान धरने पर बैठे हैं. वहीं, केंद्र सरकार की तरफ से आंदोलन को खत्म करने के लिए कोशिशें जारी हैं और इसी कड़ी में गुरुवार यानी आज दोपहर 12 बजे विज्ञान भवन में किसान और सरकार के बीच चौथे दौर की बैठक होनी है. इस बैठक में 32 किसान संगठन और तीन संयुक्त मोर्चा के किसान नेता शामिल होंगे. इससे पहले हुई बैठक में कोई हल नहीं निकला था. बॉर्डर पर बैठे किसान तब तक हटने को तैयार नहीं है जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती है. इसी कड़ी में गाजीपुर-गाजियाबाद बॉर्डर (दिल्ली-यूपी सीमा) पर किसानों का एक समूह हवन करना शुरू कर दिया है.

विदेश की खबरें | अमेरिका में सीमा पर अलग हुए 628 बच्चों को है अपने परिवार से मिलने का इंतजार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बुधवार को अदालत में दाखिल की गई याचिका में यह जानकारी दी गई। अदालत द्वरा गठित कमेटी बच्चों के अभिभावकों का पता नहीं लगा पाई है।

मुंबई में प्रवासी उद्यमियों से बोले CM योगी आदित्यनाथ- अपनी माटी से रिश्ते को मजबूत करने का सही समय आ गया

Dinesh Dubey

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी उद्यमियों से अपने प्रदेश में निवेश करने की अपील की है. उद्योगपतियों को राज्य में निवेश के लिये आमंत्रित करते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन साल में यूपी में तरक्की तेज हुई है और बहुत कुछ बदला है.

कोरोना वायरस महामारी के कारण 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों के गरीब बनने का खतरा: विश्व बैंक

IANS

विश्व बैंक ने कहा है कि कोविड-19 के कारण स्कूल बंद रहने से 7.2 करोड़ से ज्यादा बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई जिससे उनके गरीब होने का खतरा पैदा हो गया है. इसका मतलब है कि वे 10 साल की उम्र तक साधारण पढ़ने लिखने का काम भी नहीं कर पाएंगे.

Hina Khan Hot Photo: रेड कलर की बिकिनी पहन हिना खान ने दिया गजब का पोज, हॉट फिगर देख हो जाएंगे फिदा

Team Latestly

हिना खान की इस फोटो को 1 घंटे में 2 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. जबकि हजारों लोग कमेंट कर उनकी फोटो की तारीफ करते दिखाई दे रहें हैं.

जम्मू-कश्मीर में पंच उपचुनाव के दूसरे चरण में 65 फीसदी मतदान

IANS

जम्मू एवं कश्मीर के चुनाव आयुक्त के.के. शर्मा ने बुधवार को बताया कि पंच पद के उपचुनाव के दूसरे चरण में 65.54 प्रतिशत और सरपंच पद के उपचुनाव में 52.24 प्रतिशत मतदान हुआ.

देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामले 95 लाख के पार

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोविड-19 के मामले बृहस्पतिवार को 95 लाख के पार पहुंच गए, जिनमें से 89.73 लाख लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 94.11 प्रतिशत हो गई।

Pizza Hut Co-founder Frank Carney Died: पिज्जा हट के सहसंस्थापक फ्रैंक कार्नी का निधन, लंबे समय से अल्जाइमर बीमारी से थे पीड़ित

Bhasha

पिज्जा हट के सहसंस्थापक फ्रैंक कार्नी का निधन हो गया. कार्नी ने अपने भाई के साथ मिलकर 'पिज्जा हट' की शुरुआत की थी. 'विचिटा ईगल' अखबार की खबर के अनुसार हाल में कार्नी कोविड-19 से स्वस्थ हुए थे लेकिन लंबे समय से वह अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे.

Baby Elephant Plays With Zebra: जेब्रा के साथ खेलता दिखा नन्हा हाथी, वायरल वीडियो में छुपा है दोस्ती का महत्वपूर्ण संदेश, आप भी देखें

Anita Ram

सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी और जेब्रा का मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चंचल बेबी एलिफेंट जेब्रा के साथ खेलता नजर आ रहा है. नन्हे हाथी की चंचल गतिविधियों को प्रदर्शित करते इस वीडियो को भारतीय वनसेवा अधिकारी सुशांत नंदा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

COVID19 पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सत्र को 100 से अधिक नेता करेंगे संबोधित, वैश्विक संकट से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर की जाएगी चर्चा

Bhasha

कोविड-19 पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष सत्र को 100 से अधिक नेता संबोधित करेंगे. इसमें वैश्विक महामारी के प्रभाव और वैश्विक स्वास्थ्य संकट से निपटने के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की जाएगी, जिससे दुनियाभर में अभी तक 15 लाख लोगों की मौत हो चुकी है.

विदेश की खबरें | रक्षा मंत्री का चयन करने को लेकर बाइडन पर बढ़ा दबाव

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. एक धड़े का कहना है कि इस पद पर किसी अफ्रीकी-अमेरिकी को चुना जाना चाहिए, जबकि दूसरा धड़ा चाहता है कि रक्षा मंत्री के पद के लिए पहली बार किसी महिला का चयन किया जाए।

बेंगलुरु: सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो ड्रग पेडलर्स को किया गिरफ्तार

IANS

बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार किया है और उनसे 1,000 लाइसर्जिक एसिड डायथेलामाइड (एलएसडी) ब्लॉट्स जब्त किए हैं. इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये हैं. इसके बाद सीसीबी पुलिस ने कंप्यूटर प्रोग्रामर श्रीकृष्ण उर्फ श्रीकी को भी इस सिलसिले में हिरासत में ले लिया है.

Priyanka Chopra ने शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस को बताया रियल लाइफ बॉलीवुड हीरो

Team Latestly

शादी की दूसरी सालगिरह पर निक जोनस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. जिसमें निक और प्रियंका हिंदू रीती-रिवाज से शादी करते दिखाई दे रहें हैं. इस तस्वीर में निक प्रियंका के हाथों को चूमते दिखाई दे रहे हैं.

Journey of Mahashay Dharampal Gulati: कभी तांगा चलाने वाले महाशय धर्मपाल गुलाटी जानें कैसे बने मसालों के शहंशाह, ऐसे खड़ा किया करोड़ों का बिजनेस एंपायर

Manoj Pandey

एमडीएच ग्रुप (MDH Group) के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी (Mahashay Dharampal Gulati) माता चन्नन हॉस्पिटल में 98 साल की उम्र में निधन हो गया. तबियत खराब होने के कारण पिछले कई दिनों से माता चन्नन हॉस्पिटल में एडमिट थे. महाशय धर्मपाल गुलाटी की गिनती उन प्रतिभावान लोगों में होती है. जिन्होंने अपने मेहनत के दम पर अपने बुलंदी की राह बनाई. महाशय धर्मपाल का जन्म 27 मार्च, 1923 को सियालकोट जो अब पाकिस्तान का हिस्सा है वहां पर हुआ था. भारत 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था. इस आजादी के साथ ही देश में विभाजन का दौर भी आया. जब भारत से अलग होकर एक नया देश पाकिस्तान बना. इसी दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे. इन्ही लोगों में एक परिवार धर्मपाल गुलाटी का भी था.

Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 6.44 करोड़ तक पहुंची, मौतों का आकड़ा 14.9 लाख के पार

IANS

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 14.9 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी. वर्तमान में वैश्विक मामले 64,447,657 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,491,559 हो गए हैं.

Cyclone Burevi Updates: बंगाल की खाड़ी से आफत बनकर तेजी से आ रहा चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’, केरल से महज 40 किमी दूर

Dinesh Dubey

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘बुरेवी’ पिछले छह घंटों में 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्‍तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. आज सुबह यह केरल (Kerala) के अलाप्पुझा (Alappuzha) जिले के मन्नार (Mannar) से लगभग 40 किमी पूर्व में स्थित है.

Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन बढ़त दर्ज, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

IANS

पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 17 पैसे, कोलकाता में 16 पैसे, मुंबई में 17 पैसे और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बढ़कर क्रमश: 72.84रुपये, 76.41 रुपये, 79.42 रुपये और 78.24 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

मिस्र में इमारत ढही, कम से कम पांच लोगों की मौत

Bhasha

मिस्र में एक इमारत ढही, अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि बचाव कर्मी मोहरम बेक में ढही तीन मंजिला इमारत के मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं.

MDH Owner Dharampal Gulati Passes Away: एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Anita Ram

मसालों के बादशाह एमडीएच के मालिक धर्मपाल गुलाटी के निधन की खबर आ रही है. मसाला किंग के नाम से मशहूर महाशय धर्मपाल गुलाटी ने 98 साल उम्र में गुरुवार की सुबह अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के अनुसार, धर्मपाल गुलाटी ने दिल्ली के माता चंदन देवी अस्पताल में 3 दिसंबर सुबह 5.38 बजे आखिरी सांस ली और इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह गए.

किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मुद्दों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं: किसान नेता

Bhasha

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करने पर आंदोलनकारी किसान नेताओं में से एक ने कहा कि किसी बाहरी व्यक्ति को भारत के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति नहीं है.

Categories