Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें 6.44 करोड़ तक पहुंची, मौतों का आकड़ा 14.9 लाख के पार

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 14.9 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी. वर्तमान में वैश्विक मामले 64,447,657 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,491,559 हो गए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 3 दिसंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 6.44 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि संक्रमण से हुई मौतें 14.9 लाख से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने गुरुवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में वैश्विक मामले 64,447,657 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,491,559 हो गए हैं.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में कोविड-19 से अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश है, यहां 13,916,543 मामले और 273,316 मौतें दर्ज की गई हैं. कोविड मामलों के हिसाब से अमेरिका के बाद भारत 9,499,413 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 138,122 तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर सामने आए 5,600 नए केस, राज्य में कुल संख्या 18,32,176 हुई

सीएसएसई के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,436,650), रूस (2,327,105), फ्रांस (2,275,677), स्पेन (1,665,775), ब्रिटेन (1,663,467), इटली (1,641,610), अर्जेंटीना (1,440,103), कोलंबिया (1,334,089), मेक्सिको (1,133,613), जर्मनी (1,106,074) और पोलैंड (1,013,747) हैं. कोविड से हुई मौतों के मामलों में अमेरिका के बाद ब्राजील 174,515 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है.

वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (107,565), ब्रिटेन (59,796), इटली (57,045), फ्रांस (52,822), ईरान (48,990), स्पेन (45,784), रूस (40,630), अर्जेंटीना (39,156), कोलंबिया (37,117), पेरू (35,966) और दक्षिण अफ्रीका (21,709) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट