मुख्य समाचार
Sonu Sood Mortagages his Property: सोनू सूद ने जरुरतमंदों की खातिर मुंबई में अपनी 8 प्रॉपर्टी को रखा गिरवी
Team Latestlyसोनू सूद अपने सामाजिक कार्यों से इस बात को सिद्ध करते नजर आ रहे हैं कि इस दुनिया में मानवता और अच्छे लोग अब भी मौजूद है. लॉकडाउन के समय से ही गरीब, प्रवासी मजदुर और जरुरतमंदों की मदद में तत्पर सोनू सूद आज भी उसी लगन और मेहनत के साथ लोगों को सहायता पहुंचा रहे हैं.
गुरुग्राम में घरेलू विवाद पर शख्स ने अपने मामा की गोली मारकर की हत्या, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण
IANSगुरुग्राम के सेक्टर-39 इलाके में घरेलू विवाद को लेकर 40 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने मामा की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान गुरुग्राम के झाड़सा गांव के वीरेंद्र सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. पप्पू सोमवार शाम को एक शादी समारोह से लौट रहा था, तभी यह घटना हुई.
पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया आरोप, कहा- बीजेपी अपनी रैलियों में अपने ही लोगों को मारती है
IANSपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी अपनी रैलियों में लोगों को मार देती है. ममता बनर्जी ने रानीगंज में एक बैठक में कहा वे झूठ बोलते हैं और लोगों को मारते हैं. वे रैलियां करते हैं और अपने लोगों को मार देते हैं. मुख्यमंत्री का यह बयान सिलीगुड़ी में भगवा ब्रिगेड के विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद आया है.
Farmers Protest: सीएम अमरिंदर सिंह ने दोहराई अपनी बात, कहा- कृषि कानून किसान विरोधी हैं, पूरा देश किसानों के साथ खड़ा है
IANSपंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि कृषि कानून किसान विरोधी हैं, जिन्हें हितधारकों के साथ बिना किसी चर्चा के पेश किया गया है. उन्होंने कहा कि भारत बंद के माध्यम से किसानों द्वारा दिखाई गई एकता ने कानूनों को निरस्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है.
Farmers Protest: वापस नहीं होंगे नए कृषि कानून, सरकार भेजेगी संशोधन के प्रस्ताव
IANSकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ हुई किसान संगठनों की बैठक में यह तय हुआ कि नए कृषि कानूनों में संशोधन को लेकर सरकार अब किसान संगठनों को एक प्रस्ताव भेजेगी. इस प्रस्ताव पर विचार करके किसान नेता सरकार को अपना फैसला बताएंगे. यह जानकारी बैठक में शामिल हुए किसान नेताओं ने दी.
देश की खबरें | किसान आंदोलन : अमित शाह और किसान नेताओं के बीच वार्ता विफल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि सुधार कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसानों से छठे दौर की वार्ता से ठीक एक दिन पहले गतिरोध समाप्त करने के प्रयासों के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और किसान नेताओं के एक समूह के बीच मंगलवार रात को हुई वार्ता विफल रही। किसान नेता तीनों कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग पर अडे रहे और सरकार द्वारा दिए गए संशोधनों के प्रस्ताव को खारिज कर दिया।
देश की खबरें | बलात्कार मामले में एचआईवी संक्रमित व्यक्ति की सजा बरकरार, हत्या के प्रयास के अपराध से मुक्त
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा है कि एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति द्वारा यौन गतिविधि किया जाना हत्या के प्रयास की श्रेणी में नहीं आता। अदालत ने नाबालिग सौतेली बेटी से बलात्कार के दोषी व्यक्ति की सजा को बरकरार रखते हुए उसे पीड़िता की हत्या के प्रयास के अपराध से मुक्त कर दिया।
Uttar Pradesh: योगी सरकार का अब नया एजेंडा होगा स्वस्थ्य पूर्वाचल
IANSउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बीते तीन वर्षो में गोरखपुर (Gorakhpur) और उसके आसपास के जिलों में अभिशाप बन चुकी दिमागी बुखार बीमारी पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है.
Corona Vaccine की पहली डोज के लिए 30 करोड़ भारतीय चिन्हित, सरकार ने बनाई लिस्ट
IANSकोविड -19 वैक्सीन के बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए सरकार ने 30 करोड़ भारतीयों को चिन्हित किया है, इसे आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान इस बात की सूचना दी.
कोविड-19 से रोकथाम के लिए तीन टीकों पर औषधि नियामक गंभीरता से कर रहा विचार: स्वास्थ्य मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि औषधि क्षेत्र का नियामक कोविड-19 के तीन टीकों पर गंभीरता से विचार-विमर्श कर रहा है और उनमें से सभी को या किसी को जल्द लाइसेंस दिए जाने की संभावना है.
देश की खबरें | सार्क की पूरी क्षमता का उपयोग आतंकवाद से मुक्त माहौल में ही संभव: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) की पूरी क्षमता का उपयोग तभी संभव है जब इस क्षेत्र में आतंकवाद और हिंसा से मुक्त माहौल हो। वहीं उनके नेपाल समकक्ष के पी ओली ने आठ देशों के इस क्षेत्रीय समूह का शिखर सम्मेलन बैठक जल्दी आयोजित करने की वकालत की।
देश की खबरें | महापौर, एमसीडी के नेता केजरीवाल के आवास के बाहर डटे हुए हैं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के तीनों महापौर और भाजपा शासित निगमों के नेता दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी डटे रहे। उनकी मांग है कि दिल्ली सरकार जबतक ''निगमों का बकाया'' कोष जारी नहीं कर देती, वे हटने वाले नहीं हैं।
राशिफल 9 दिसंबर 2020: जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत और कैसा रहेगा आज का दिन
Subhash Yadav9 दिसंबर 2020 के दिन कैसी रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति और कौन से राशि की चमकेगी किस्मत? इसी कड़ी में पेश है बुधवार यानि आज का राशिफल. मेष- आज आपको धन लाभ होगा, भाई, दोस्तों या पड़ोसियों से रिश्ते सुधरेंगे. वृषभ- आज आपका किसी करीबी से बड़ा लाभ हो सकता है. नौकरीपेशा को लाभ होगा.
जरुरी जानकारी | एडीबी शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत में शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था को सुदृढ़ करने और उसमें सुधार के लिये 30 करोड़ डॉलर (करीब 2,200 करोड़ रुपये) के कर्ज की मंजूरी दी है।
Uttar Pradesh: जब हाथरस के खेत में निकला 5 फुट लंबा मगरमच्छ, मचा हड़कंप- ऐसे पकड़ा गया
IANSउत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गांव में भटक रहे पांच फुट लंबे मगरमच्छ को वन्यजीव एसओएस और वन विभाग ने देर रात एक ऑपरेशन में पकड़ लिया. मगरमच्छ को पास के एक जल निकाय में छोड़ दिया गया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सोमवार शाम को किसानों ने नगला तारा सिंह गांव के पास एक बाजरे के खेत में मगरमच्छ को आराम फरमाते देखा, जिसके बाद स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई. वन विभाग तुरंत घटना के बारे में सतर्क हो गया और वन्यजीव एसओएस टीम से संपर्क कर बचाव अभियान चलाने में उनकी विशेषज्ञ सहायता के लिए कहा. एक तीन सदस्यीय टीम ने हाथरस के सिकंदराराव क्षेत्र में स्थान तक पहुंचने के लिए लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय की.
Farmers Protest: किसान नेताओं की गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक खत्म, सरकार भेजेगी लिखित प्रस्ताव- कानून वापस लेने को नहीं तैयार
Nizamuddin Shaikhगृह मंत्री अमित शाह और किसानों के साथ बैठक आयोजित बैठक में आज भी कोई हल नहीं निकल सका.
देश की खबरें | रोशनी कानून: अदालत ने मामलों में प्रगति की जानकारी सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीबीआई से रोशनी अधिनियम में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दर्ज मामलों में हुई प्रगति पर कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) एक सीलबंद लिफाफे में जमा करने को कहा।
देश की खबरें | संसद के नये भवन को जनता की संसद बनाने का ऐतिहासिक मौका: प्रधानमंत्री कार्यालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मंगलवार को कहा कि संसद का नया भवन आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि का मूलभूत अंग होगा और आजादी के बाद पहली बार इसे जनता की संसद बनाने का ऐतिहासिक मौका होगा।
जरुरी जानकारी | फेसबुक, गूगल, अमेजन जैसी कंपनियों के परिचालन के नियमन के लिये उच्च न्यायालय में याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर भारत के वित्तीय क्षेत्र में फेसबुक, गूगल और अमेजन जैसी वित्तीय प्रौद्योगिकी (टेकफिन) कंपनियों के संचालन को विनियमित करने के एक विस्तृत कानूनी ढांचे की मांग की गयी है।
देश की खबरें | उत्तराखंड सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है ।