मुख्य समाचार

Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 7.98 करोड़ के पार, 17.4 लाख से अधिक की हुई मौत

IANS

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7.98 करोड़ के पार पहुंच चुकी है जबकि इस बीमारी से 17.4 लाख से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा 18,756,230 मामलों और 330,244 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है.

Haryana Shocker: पति को बंधक बनाकर 4 लोगों ने नेपाली महिला का किया सामूहिक बलात्कार

Snehlata Chaurasia

हरियाणा के यमुनानगर से इंसानियत को शर्मसार कर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां 4 लोगों ने मिलकर एक शख्स को बंदी बनाने के बाद उसकी 37 वर्षीय पत्नी के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. यह घटना गुरुवार देर रात हरियाणा के यमुनानगर जिले के एक गांव में हुई.

Coronavirus Cases: कोरोना वायरस महामारी के दौरान तकनीक के दोस्त बने बच्चे, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हुए एक्टिव

IANS

कोरोना संक्रमण के कारण शिक्षण संस्थान बंद चल रहे हैं और बच्चों के सामूहिक मेल मुलाकात पर रोक लगी हुई है. इस आपदा के काल को मध्य प्रदेश के कई हिस्सों के बच्चों ने अवसर में भी बदला है और वे तकनीक के दोस्त बन गए हैं. कोरोना काल में उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई की और वे इस तकनीक से भी बेहतर तरीके से वाकिफ हुए हैं.

दिल्ली के मायापुरी में मास्क बनाने वाली फैक्टरी में आग, एक की मौत

Bhasha

राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार की सुबह मास्क बनाने वाली एक फैक्टरी (Factory) में आग लग गयी, इस हादसे में 45 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गयी .

Coronavirus Cases Update: फ्रांस में कोरोना के 20,262 नए मामले आए सामनें, कुल संक्रमितों की संख्या 2.54 लाख के पार

IANS

फ्रांस (France) में 24 घंटे की अवधि में कोरोनावायरस के 20,262 नए मामले सामने आए हैं जिससे कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,547,771 हो गई है. स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी आंकड़ों में यह खुलासा हुआ है.

रूस: संघीय सुरक्षा सेवा ने ताम्बोव शहर में बम हमले की साजिश को किया नाकाम, संदिग्ध गिरफ्तार

IANS

रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने कहा कि उसने ताम्बोव शहर की एक इमारत पर बम हमले की साजिश रच रहे एक किशोर को हिरासत में लिया है. समिति ने अपराधी के खिलाफ एक आपराधिक मामला खोला है.

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: डेब्यू मुकाबले में ही बड़ी गलती करने से बार-बार बचे शुभमन गिल, देखें वीडियो

Rakesh Singh

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कर रहे युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बीच मैदान में बड़ी गलती करने से बार-बार बच गए. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी की शुरुआत करने आए मैथ्यू वेड शुरू से काफी आक्रामक नजर आ रहे थे.

जम्मू-कश्मीर: कठुआ में पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का किया उल्लंघन, जवानों ने दिया माकूल जवाब

Bhasha

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना उकसावे के अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि दोनों कुली नूरकोट गांव के रहने वाले हैं.

Shaheed Udham Singh 121st Birth Anniversary: शहीद उधम सिंह की 121वीं जयंती पर देश ने किया याद, इन नेताओं ने किया नमन

Manoj Pandey

मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर की तरफ से शहीद उधम सिंह के नमन नम किया गया. ट्वीट कर कहा, स्वतंत्रता सेनानी और भारत के वीर सपूत शहीद उधमसिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहे. उन्होंने जलियांवाला बाग में निर्दोष भारतीयों की हत्या का बदला लेने के लिए बलिदान दिया. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जलियांवाला बाग नरसंहार के दोषी जनरल माइकल ओ डायर को मौत के घाट उतारकर भारतीयों का बदला लेने वाले अमर शहीद उधम सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन.

अमेरिका के नेशविल में वाहन में विस्फोट, संचार सेवाएं ठप; उड़ानें रोकी गईं

Bhasha

शुक्रवार को पुलिस गोलीबारी की खबरों की जांच कर रही थी तभी उन्हें एक वाहन का पता चला जिसमें से पहले से रिकॉर्ड की गई चेतावनी की आवाज आ रही थी जिसमें कहा जा रहा था कि वाहन में लगा बम 15 मिनट में फट जाएगा. यह घटना संचार कंपनी 'एटी ऐंड टी' की इमारत के पास हुई जिसमें टेलीफोन एक्सचेंज का केंद्रीय कार्यालय है, यहीं पर नेटवर्क उपकरण भी हैं.

Yo Yo Honey Singh Christmas Song: हनी सिंह ने क्रिसमस पर रिलीज किया Jingle Bell सॉन्ग, Video ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

Team Latestly

क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड के जाने माने रैप सिंगर यो यो हनी सिंह ने अपने फैंस को सौगात दी है. हनी ने अपना नया क्रिसमस स्पेशल गाना रिलीज किया है जिसका टाइटल है 'जिंगल बेल'.

Rajasthan: शराबी ने नशे में पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा, उसके बाद जो हुआ...

Snehlata Chaurasia

एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि यह घटना गुरुवार की रात को रोबिया होलिफालन गांव में हुई जहां 32 वर्षीय रणजीत मीणा ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी कोकिला को तेज धार वाले हथियार से मारा.

अमेरिका: क्रिसमस पर भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण न्यूयॉर्क सहित अन्य शहरों की बिजली गुल, 10 लाख से ज्यादा लोग हुए प्रभावित

IANS

अमेरिका के उत्तर-पूर्व में रात भर चले शक्तिशाली तूफान के बाद न्यूयॉर्क के 100,000 से अधिक लोग क्रिसमस की सुबह बिजली के नदारद होने के बीच जागे. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पावरआउटेज डॉट यूएस के हवाले से बताया कि वेस्टचेस्टर, रॉकलैंड, अलस्टर, ऑरेंज और डचस काउंटीज विशेष रूप से प्रभावित हुए.

Coronavirus Cases Update: इतनी तेजी से क्यों फैल रहा है COVID-19 का नया स्ट्रेन, जानिए क्या है वैज्ञानिक कारण

PBNS India

ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन को लेकर सरकार ने भले ही स्पष्‍ट कर दिया है कि यह इतना अधिक घातक नहीं है, जितना कि लोग सोच रहे हैं. लेकिन फिर भी एक सवाल सभी के मन में जरूर बना हुआ है कि आख‍िर क्या वजह है कि यह नया स्‍ट्रेन जिसे कोरोना वायरस सार्स COV-2 नाम दिया गया है, इतनी तेजी से क्यों फैलता है. हो सकता है दो-तीन दिन में या साल खत्म होते-होते आपको पता चल जाएगा

IND vs AUS 2nd Test 2020-21: वकार युनुस को टेस्ट क्रिकेट में पीछे छोड़ने से महज दो कदम दूर रविचंद्रन अश्विन

Rakesh Singh

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (30) और स्टीव स्मिथ (0) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई है. इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम अब 372 विकेट हो गए हैं.

खेल की खबरें | विलियमसन और टेलर ने न्यूजीलैंड को संकट से निकाला

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक समय पर न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट पर 13 रन था । टेलर 66 और विलियमसन 49 रन बनाकर खेल रहे हैं । टेलर का यह 34वां टेस्ट अर्धशतक और कैरियर का दूसरा सबसे धीमा पचासा भी है जिसके लिये उन्होंने 127 गेंदों का सामना किया । अपनी पारी में उन्होंने आठ चौके जड़े ।

साल 2021 में वनप्लस 9 लाइट को 9 और 9 प्रो के साथ किया जाएगा लॉन्च: रिपोर्ट

IANS

वनप्लस के बारे में इस वक्त कहा जा रहा है कि यह मार्च में अपने फ्लैगशिप 'वनप्लस 9' सीरीज को लॉन्च कर सकता है, जिसमें वनप्लस 9 और 9 प्रो शामिल होगा, लेकिन अब सामने आई एक नई रिपोर्ट में सुझाया गया है कि संभवत: वनप्लस 9 लाइट को भी इनके साथ लॉन्च कर दिया जाएगा. वनप्लस 9 लाइट इसके स्थान पर स्नैपड्रैगन 865 के द्वारा संचालित होगा.

Farmers Protest: आंदोलन का 31वां दिन, दोपहर 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा सिंघु बॉर्डर पर करेगा मीटिंग

Manoj Pandey

राजधानी दिल्ली में किसान आंदोलन (Farmers Protest) जारी है. नये कृषि कानून (New Farm Bills 2020) के मसले पर सरकार और किसान संगठनों के बीच गतिरोध बना हुआ है. इस बीच किसानों के आंदोलन को पूरे एक महीने हो गए. किसानों ने अपना आंदोलन 25 नवंबर से शुरू किया था. आज किसानों के आंदोलन का 31वां दिन है. वहीं, आज दोपहर 2 बजे संयुक्त किसान मोर्चा सिंघु बॉर्डर पर करेगा मीटिंग होगी. जिसमें पीएम मोदी के दिए गए भाषण और सरकार के भेजे गए चिठ्ठी पर चर्चा होगी. इसके साथ किसानों ने आंदोलन को और भी तेज कर दिया है. उनका साफ कहना है कि अगर सरकार बात नहीं मानती है तो आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा.

Google Online Gaming: गूगल अगले साल शामिल करने जा रहा चार स्टेडिया प्रो गेम्स, जानें कीमत

IANS

गूगल के गेम स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्टेडिया में अगले साल जनवरी में स्टेडिया प्रो के एक हिस्से के तौर पर इसके कलेक्शन में चार नए गेम्स शामिल किए जाएंगे. 9 टू 5 गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन गेम्स में ऐरी एंड सीक्रेट ऑफ सीजन्स, फिगमेंट, एफ1 2020 और हॉटलाइन मियामी शामिल होंगे. फिगमेंट की कीमत 19.99 डॉलर यानि कि 1470.68 रुपये है.

Merry Christmas 2020: क्रिसमस पार्टी में तैमूर अली खान ने किया क्यूट डांस, करीना कपूर ने शेयर किया अपने रॉकस्टार का ये Video

Akash Jaiswal

क्रिसमस के मौके पर बॉलीवुड की मशहूर कपूर फैमिली ने भी बेहद ग्रैंड अंदाज में पार्टी का आयोजन करके सभी के साथ मिलकर सेलिब्रेट किया. क्रिसमस के मौके पर परिवार के सदस्यों ने मानों गेटटूगेदर करके एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड किया

Categories