IND vs AUS 2nd Test 2020-21: वकार युनुस को टेस्ट क्रिकेट में पीछे छोड़ने से महज दो कदम दूर रविचंद्रन अश्विन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (30) और स्टीव स्मिथ (0) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई है. इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम अब 372 विकेट हो गए हैं.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: Twitter)

IND vs AUS 2nd Match Test 2020-21: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले जा रहे दुसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में टीम इंडिया के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने मेजबान टीम के सलामी बल्लेबाज मैथ्यू वेड (30) और स्टीव स्मिथ (0) को आउट कर शानदार शुरुआत दिलाई है. इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में अश्विन के नाम अब 372 विकेट हो गए हैं. अश्विन अगर जारी टेस्ट मैच में दो और विकेट लेने में कामयाब होते हैं तो वह टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार युनुस (Waqar Younis) को पीछे छोड़ देंगे.

बता दें कि वकार युनुस ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan National Cricket Team) के लिए 87 टेस्ट मैच खेलते हुए 154 इनिंग्स में 23.6 की एवरेज से 373 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में वकार युनुस के नाम 22 बार पांच और 28 बार चार विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में युनुस व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 76 रन खर्च कर सात विकेट है.

यह भी पढ़ें- IND vs AUS 2nd Test 2020-21: मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड में उतरते ही शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज ने रचा इतिहास

वहीं बात करें रविचंद्रन अश्विन के बारे में तो उन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट करियर के 73वें मैच की 135वीं इनिंग्स में अबतक 372 सफलता प्राप्त कर ली है. अश्विन के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27 बार पांच विकेट और 18 बार पांच विकेट लेने का कारनामा है. टेस्ट क्रिकेट में उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 59 रन खर्च कर सात विकेट है.

गौरतलब हो कि टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (Muttiah Muralitharan) के नाम है. मुरलीधरन ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए 133 टेस्ट मैच खेलते हुए 230 इनिंग्स में 800 सफलता प्राप्त की है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Yellamma Release Date: देवी श्री प्रसाद की पैन इंडिया फिल्म 'येल्लम्मा' 5 मार्च 2027 को होगी रिलीज, मेकर्स ने किया ऐलान

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड