Rajasthan: शराबी ने नशे में पत्नी और 4 बच्चों को मौत के घाट उतारा, उसके बाद जो हुआ...

एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि यह घटना गुरुवार की रात को रोबिया होलिफालन गांव में हुई जहां 32 वर्षीय रणजीत मीणा ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी कोकिला को तेज धार वाले हथियार से मारा.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

उदयपुर: एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने झगड़े के बाद गुस्से में अपनी पत्नी और चार बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में एक पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने कहा कि यह घटना गुरुवार की रात को रोबिया होलिफालन गांव में हुई जहां 32 वर्षीय रणजीत मीणा ने अपनी 28 वर्षीय पत्नी कोकिला को तेज धार वाले हथियार से मारा.

नशे में शख्स ने अपने 3 वर्षीय बेटे नरेंद्र, 5 वर्षीय लोकेश, 8 वर्षीय बेटी जसोदा और 9 महीने की गुड्डी को एक हाथियार से मारकर मौत के घाट उतार दिए. इस घटना को अंजाम देने के बाद शख्स घर से भाग गया और खुद को एक पेड़ से लटका लिया. खेरवाड़ा एसएचओ श्याम सिंह ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है. प्राथमिक जांच में पता चला है कि रणजीत शराब का आदी था और वह अक्सर अपनी पत्नी से लड़ाई और मार पीट करता रहता था. यह भी पढ़ें: Man Chops off Wife’s Head: पारिवारिक विवाद के कारण पति ने काटा पत्नी का सिर, उसके बाद जो हुआ...

पुलिस को सुबह 6 बजे के आसपास इस घटना के बारे में पता चला जब ग्रामीणों को व्यक्ति का शव मिला. जब उन्होंने पीड़ित के घर की जांच की, तो दरवाजे बंद थे. इसके अलावा, स्थानीय लोगों ने खिड़कियों के माध्यम से जांच की और शवों को देखा. घटना की खबर जैसे ही पुलिस तक पहुंची, खेरवाड़ा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) श्याम सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की. उदयपुर के पुलिस अधीक्षक कैलाश चंद्र बिश्नोई सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Raja Raghuvanshi-Like Murder in Dhar: धार में ‘राजा रघुवंशी’ जैसी वारदात, पत्नी और प्रेमी ने रची पति की हत्या की साजिश, लूट का दिया रूप

Rampur Shocker: रामपुर में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बहस के बाद पति ने की पत्नी की हत्या; मेरठ से गिरफ्तार