मुख्य समाचार

IND vs IRE T20I Series 2026 Live Streaming In India: भारत में कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Siddharth Raghuvanshi

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. खास बात यह है कि इनमें से 6 मुकाबले आयरलैंड की सरजमीं पर खेले गए थे. ऐसे में टीम इंडिया इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है.

Faridabad Spa Viral Video: फरीदाबाद के स्पा सेंटर में हरियाणा पुलिस की वर्दी में युवक की कथित अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

Anita Ram

हरियाणा के फरीदाबाद में ओमैक्स वर्ल्ड स्ट्रीट स्थित 'द थाई स्पा' का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हरियाणा पुलिस की वर्दी पहने एक व्यक्ति को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील व्यवहार करते हुए देखा जा सकता है, जिससे इंटरनेट पर लोगों में भारी आक्रोश है.

Python Rescue Video: मुंबई के CSMT स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में छिपा मिला अजगर का बच्चा, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

Nizamuddin Shaikh

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर एक ट्रेन इंजन के अंदर अजगर का बच्चा (हैचलिंग) मिलने से हड़कंप मच गया. रेलवे स्टाफ की सतर्कता और वन्यजीव विशेषज्ञों की मदद से सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Jaipur WTP Viral Video: जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क के पास युवती के हंगामे का सच; क्या पुलिस ने की गिरफ्तारी? जानें वास्तविक तथ्य

Anita Ram

जयपुर के वर्ल्ड ट्रेड पार्क (WTP) के पास एक युवती द्वारा सार्वजनिक रूप से हंगामा करने और कैब ड्राइवर के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के झूठे दावे किए जा रहे हैं. स्थानीय जवाहर सर्कल थाना पुलिस ने मामले पर आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी कर सच्चाई बताई है.

Mysuru Suicide Case: 24 जून को होनी थी शादी, लेकिन उससे पहले घटी ऐसी घटना जिसने खत्म कर दिया पूरा परिवार

Siddharth Raghuvanshi

रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून की रात रक्षिता के माता-पिता ने आरोपी और उसके माता-पिता को घर बुलाकर चेतावनी दी थी. इस दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से रक्षिता से जुड़ी कुछ निजी तस्वीरें और संदेश भी डिलीट करवाए गए थे. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कुछ तस्वीरें अपने पास सुरक्षित रख ली थीं. घर लौटने के बाद उसने कथित तौर पर वे निजी तस्वीरें रक्षिता के मंगेतर को भेज दीं.

Team India Upcoming Series Schedule: टीम इंडिया की अगली टी20I, वनडे और टेस्ट सीरीज कब और किसके खिलाफ? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Siddharth Raghuvanshi

वनडे और टी20 सीरीज के बाद भारतीय टीम की अगली प्रमुख टेस्ट चुनौती विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र के तहत होगी. भारतीय टीम का अगला टेस्ट असाइनमेंट आगामी अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित किया जाएगा. फिलहाल बीसीसीआई और आईसीसी के कार्यक्रम के अनुसार भारत आगामी डब्ल्यूटीसी मुकाबलों की तैयारी में जुटा है.

भोपाल समाचार 24 जून, 2026: मानसून ने दी दस्तक! यूसीसी ड्राफ्ट से लेकर ट्रैफिक अपडेट तक, एक क्लिक में जानें शहर से जुड़ी खबरें

Abdul Kadir

भोपाल में आज मानसून की दस्तक, यूसीसी ड्राफ्ट पर अपडेट, मोहर्रम के कारण ट्रैफिक बदलाव और कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच सहित कई महत्वपूर्ण खबरें.

Tamil Nadu Police Update: तमिलनाडु पुलिस प्रमुख का आदेश, हर सप्ताह हों जन शिकायत सुनवाई; अधिकारियों को लोगों से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश

Nizamuddin Shaikh

तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (DGP) महेश कुमार अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन को अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के लिए एक नया निर्देश जारी किया है. इसके तहत अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सप्ताह में दो दिन जनता से मिलकर उनकी शिकायतें सुननी होंगी और 15 दिनों के भीतर उनका निपटारा करना होगा.

Janjgir-Champa Viral Video: जांजगीर-चांपा के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल; दो शिक्षकों पर परिसर में अश्लील हरकत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

Anita Ram

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है.वीडियो में दो शिक्षक स्कूल परिसर के भीतर ही आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं. जिला कलेक्टर ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच समिति का गठन कर दिया है.

Delhi-NCR Monsoon Update: IMD की भविष्यवाणी, मुंबई के बाद अब दिल्ली-एनसीआर की बारी; 27 जून तक मानसून दे सकता है दस्तक

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 27 जून के आसपास मानसून दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी.

Mumbai Trans-Harbour Line: बारिश के चलते तुर्भे-कोपरखैरणे के बीच पटरी धंसने से ट्रांस-हार्बर लाइन बाधित, सुबह दफ्तर जाने वाले यात्री परेशान; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में भारी बारिश के कारण तुर्भे और कोपरखैरणे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई. इस वजह से ट्रांस-हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही कई घंटों तक प्रभावित रही, जिसे बाद में नियंत्रित गति के साथ बहाल कर दिया गया.

Padma Bhushan 2026: पद्म भूषण लेने पहुंचीं सिंगर अलका याग्निक की सेहत देख फैंस हुए चिंतित, पीएम मोदी के छुए पैर; भावुक पोस्ट लिखकर दिया हेल्थ अपडेट (Watch Video)

Anita Ram

दिग्गज पाशर्व गायिका अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म भूषण से सम्मानित किया है. हालांकि, गंभीर हियरिंग लॉस (सुनने की क्षमता खोना) बीमारी से जूझ रहीं अलका याग्निक को इस दौरान सहारे से चलते देख फैंस बेहद भावुक हो गए. सोशल मीडिया पर चिंता जताए जाने के बाद खुद गायिका ने अपनी सेहत पर बड़ा अपडेट दिया है.

जमशेदपुर लेटेस्ट न्यूज़, 24 जून 2026: शहर के मौसम से लेकर टाटा स्टील वेतन वृद्धि और कतर विस्फोट तक, एक क्लिक में यहां पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

Nizamuddin Shaikh

जमशेदपुर में आज टाटा स्टील वेतन समझौते पर मुहर लगी, कतर विस्फोट में एक स्थानीय निवासी की मौत हुई। जानें शहर के प्रशासनिक कार्य, स्वास्थ्य अपडेट, अपराध और खेल समाचार।

अफगानिस्तान: दाढ़ी की लंबाई कम होने पर तालिबान की मोरालिटी पुलिस ने सहायता कर्मियों को हिरासत में लिया

Team Latestly

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार की मोरालिटी पुलिस ने ईरान सीमा के पास लगभग 20 सहायता कर्मियों को सिर्फ इसलिए हिरासत में ले लिया क्योंकि उनकी दाढ़ी तय नियमों के मुताबिक लंबी नहीं थी. हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया.

Lock Upp Season 2: 'लॉक अप' के नए सीजन से क्यों गायब हैं कंगना रनौत? निर्माता एकता कपूर ने खुद किया वजह का खुलासा

Anita Ram

टीवी क्वीन एकता कपूर ने अपने लोकप्रिय रियलिटी शो 'लॉक अप' के दूसरे सीजन (सच या सजा) के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की अनुपस्थिति पर चुप्पी तोड़ी है. एकता ने बताया कि नए सीजन का फॉर्मेट और विजन पूरी तरह से बदल चुका है.

Guwahati Flyover Birthday: गुवाहाटी में फ्लाईओव्हर पर पत्नी का बर्थ-डे मनाना व्यवसायी को पड़ा भारी, पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

असम के गुवाहाटी में एक शख्स द्वारा अपनी पत्नी के जन्मदिन पर फ्लाईओव्हर को पार्टी हॉल में बदलने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और जन आक्रोश के बाद पुलिस ने व्यवसायी गौतम बरुआ समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया है.

Viral Video: इटली के रेस्तरां में भारत विरोधी टिप्पणी करने पर बांग्लादेशी वेटर पर भड़कीं भारतीय इन्फ्लुएंसर, पुलिस के सामने मंगवाई माफी

Anita Ram

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर खुशी दुबे ने इटली के एक रेस्तरां में भारत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर एक बांग्लादेशी वेटर को आड़े हाथों लिया. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में भुगतान विवाद के बाद पुलिस की मौजूदगी में वेटर से माफी मंगवाते हुए देखा जा सकता है.

Gold Rate Today, June 24, 2026: देश में स्थिर रहे सोने के दाम; दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में देखें 22K और 24K के ताजा रेट्स

Anita Ram

बुधवार, 24 जून 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें मुख्य रूप से स्थिर रहीं. वैश्विक बाजारों से मिल रहे मिले-जुले संकेतों और सुरक्षित निवेश की मांग के बीच सोने के भाव पिछले सत्र के स्तर के आसपास ही बने रहे. जानिए अपने शहर के ताजा दाम.

Ranchi Latest News Today, June 24: झारखंड के रांची में आज कैसा रहेगा मौसम? यहां पढ़ें प्रदेश की बड़ी और ताजा खबरें

Nizamuddin Shaikh

रांची में मंगलवार को JSCA स्टेडियम में भगदड़ से कई लोग घायल हुए। सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए आवासीय विद्यालय को मंजूरी दी है। पहाड़ी मंदिर परिसर में अतिक्रमण पर भी कार्रवाई होगी।

पटना समाचार 24 जून 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? किसान राहत से लेकर श्मशान घाट के आधुनिकीकरण तक, पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

Abdul Kadir

पटना में आज किसानों को राहत पैकेज मिला, श्मशान घाटों के आधुनिकीकरण की पहल हुई, और बेऊर जेल अधीक्षक निलंबित किए गए। शहर में यातायात बदलाव और मौसम की स्थिति भी चर्चा में रही।

Categories