मुख्य समाचार
Mumbai Rain Statistics: 24 जून की सुबह तक मुंबई के किस इलाके में हुई सबसे ज्यादा बारिश? देखें बीएमसी के आधिकारिक आंकड़े
Anita Ramमुंबई में पिछले 23 घंटों के दौरान रिकॉर्डतोड़ मानसूनी बारिश दर्ज की गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मुंबई के कई हिस्सों में 250 मिमी से अधिक बारिश हुई है. शहर में सबसे अधिक 334 मिमी बारिश दादर में रिकॉर्ड की गई है. जानिए अपने इलाके का हाल.
Tamil Nadu Bus Accident: तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से पलटी यात्रियों से भारी बस, 10 बच्चों समेत 24 यात्री घायल; VIDEO
Nizamuddin Shaikhतमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में एक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां एक पर्यटक बस का टायर अचानक फट जाने के कारण वह अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 10 बच्चों समेत कम से कम 24 लोग घायल हो गए हैं.
Mumbai Monsoon Havoc: मुंबई में भारी बारिश का कहर; दादर में कार पर गिरा पेड़, अंधेरी सबवे बंद और कई इलाकों में भारी जलभराव (watch Videos)
Anita Ramमुंबई में रात भर हुई मूसलाधार बारिश के कारण कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। दादर ईस्ट में एक बड़ा पेड़ कार पर गिर गया, जबकि जलभराव के कारण अंधेरी सबवे को ट्रैफिक के लिए बंद करना पड़ा है. मौसम विभाग ने आज दिनभर तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी रखा है.
Mumbai Wall Collapse: मुंबई में भारी बारिश के बीच हादसा, रिहायशी इमारत से सटी रिटेनिंग वॉल ढही, हादसे का VIDEO आया सामने
Team Latestlyमुंबई के विक्रोळी वेस्ट इलाके में एक आवासीय इमारत के पास बनी सुरक्षा दीवार (रिटेनिंग वॉल) ढह गई. भारी बारिश के चलते हुई इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं.
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से दादर स्टेशन के रेलवे ट्रैक जलमग्न, पिछले 24 घंटे में 300 मिमी से अधिक बारिश दर्ज
Nizamuddin Shaikhमुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 300 मिमी से अधिक भारी बारिश दर्ज की गई है. इस मूसलाधार बारिश के कारण दादर स्टेशन सहित कई इलाकों में रेलवे ट्रैक पानी में डूब गए हैं, जिससे लोकल ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है.
Delhi Horror: दिल्ली में फुटपाथ पर सो रही 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म के बाद हत्या; ऐप-आधारित कैब ड्राइवर गिरफ्तार
Anita Ramदक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में फुटपाथ पर अपने परिवार के साथ सो रही एक 11 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म और हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ऐप-आधारित कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. सीन रिक्रिएशन के दौरान भागने की कोशिश करने पर पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है.
Mumbai Rains: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, सड़कों पर भरा पानी! सुबह-सुबह लोग परेशान (Watch Videos)
Nizamuddin Shaikhमुंबई में देरी से पहुंचे मानसून के बाद लगातार भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है. पिछले 24 घंटों में शहर के कई हिस्सों में जलभराव देखा गया है, जबकि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों के कैचमेंट एरिया में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
Mumbai Rains and Weather Forecast: मुंबई और पालघर के लिए IMD का रेड अलर्ट; भारी बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाओं की चेतावनी
Anita Ramभारत मौसम विज्ञान विभाग ने मुंबई और पालघर जिलों के लिए रेड 'नाउकास्ट' (तत्काल) चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में गरज-चमक, बिजली गिरने और अत्यधिक भारी बारिश के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है.
Mumbai BKC Metro Station: मुंबई के बीकेसी मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में मिला जहरीला रसेल वाइपर सांप, रेस्क्यू कर पिलाया पानी; वीडियो हुआ वायरल
Anita Ramमुंबई मेट्रो लाइन 3 के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्टेशन के बेसमेंट में मंगलवार सुबह एक अत्यधिक जहरीला रसेल वाइपर सांप मिलने से हड़कंप मच गया. सुरक्षा बलों की मुस्तैदी से वन्यजीव बचाओ दल ने सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया. भीषण गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन का शिकार हुए सांप को पानी पिलाने का एक वीडियो भी सामने आया है.
Eetha Teaser Release: 'ईथा' में श्रद्धा कपूर का दिखा बेहद दमदार अवतार, लावणी स्टार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी को बड़े पर्दे पर जिएंगी एक्ट्रेस
Anita Ramश्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म 'ईथा' (Eetha) का टीज़र आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन रिलीज़ कर दिया गया है. फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लोक कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म के टीज़र में उनके असाधारण और उग्र अभिनय को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.
MSRTC Salary Hike: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, एसटी कर्मचारियों के डीए और एचआरए में भारी बढ़ोतरी
Anita Ramमहाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन और भत्तों में भारी वृद्धि की घोषणा की है. परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने विधानसभा में बताया कि कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 5% की बढ़ोतरी की गई है और मकान किराया भत्ता (HRA) के स्लैब भी बढ़ा दिए गए हैं.
Bengaluru Triple Murder: बेंगलुरु में दिल दहला देने वाला तिहरा हत्याकांड, बड़ी बेटी और लिव-इन पार्टनर ने माता-पिता और छोटी बहन को उतारा मौत के घाट
Anita Ramकर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सीगेहल्ली इलाके में एक खौफनाक तिहरा हत्याकांड सामने आया है. यहां एक 55 वर्षीय व्यक्ति, उनकी पत्नी और उनकी 20 वर्षीय छोटी बेटी की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को संदेह है कि वारदात को उनकी बड़ी बेटी और उसके लिव-इन पार्टनर ने अंजाम दिया है.
Ketan Agarwal Murder Case: ट्रैकर केतन अग्रवाल की मौत हादसा नहीं मर्डर, मंगेतर Siya Goyal और उसके प्रेमी Chetan Chaudhary ने 400 फीट गहरी खाई में धकेला; पिता ने लगाए गंभीर आरोप
Anita Ramमहाराष्ट्र के पुणे स्थित ऐतिहासिक लोहगड किले में 18 जून को हुई ट्रैकर केतन अग्रवाल की मौत के मामले में एक बेहद सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया मर्डर था. पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
UP Police K-9 Mary: संभल में मासूम से दरिंदगी का अंधा केस सुलझाने वाली पुलिस डॉग 'मैरी' को 10,000 रुपए का ईनाम, सूंघकर दबोचा आरोपी
Anita Ramउत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए यौन उत्पीड़न के अंधे कत्ल जैसे पेचीदा मामले को पुलिस के खोजी कुत्ते (Sniffer Dog) 'मैरी' ने सुलझा लिया है. कोई चश्मदीद या सीसीटीवी फुटेज न होने के बावजूद मैरी ने घटनास्थल से मिले दुपट्टे की गंध के सहारे आरोपी को उसके घर से ढूंढ निकाला.
असम में तीन से ज्यादा बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेगी मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं
Deutsche Welleअसम में अब तीन या उससे ज्यादा बच्चों वाली महिलाओं को पहली जुलाई से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज और जांच की सुविधाएं नहीं मिलेंगी.
बचपन में जंक फूड खाने का दिमाग पर रहता है जीवनभर असर
Deutsche Welleनई रिसर्च के मुताबिक, बचपन में ज्यादा फैट और शुगर वाला खाना दिमाग को स्थायी रूप से बदल सकता है.
नई स्टडी ने बताया, मरते हुए तारे से नहीं बनता 'ब्लैक होल'
Deutsche Welleजर्मनी में रिसर्चरों ने पाया है कि विशाल सितारों के पतन के दौरान ब्लैक होल बनने के बजाए एक नया सूक्ष्म ब्रह्मांड जन्म ले सकता है.
Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की पार्टी में होने वाली है बड़ी बगावत? NCP (SP) के 5 सांसदों के NDA में जाने की अटकलें तेज
Anita Ramमहाराष्ट्र में शिवसेना (UBT) के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) में भी बड़ी टूट की अफवाहों से सियासी पारा चढ़ गया है. रिपोर्टों के अनुसार, पार्टी के 8 लोकसभा सांसदों में से 5 सांसद भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं.
HB Karibasamma: कौन हैं एचबी करिबसम्मा? इच्छामृत्यु के लिए 24 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने वाली बुजुर्ग शिक्षिका ने 'भारत के वीर' फंड में दान किए 10 लाख रुपये
Anita Ramदेश में गरिमापूर्ण मृत्यु (राइट टू डाई) के अधिकार के लिए दो दशकों से अधिक समय तक कानूनी संघर्ष करने वाली 86 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षिका एचबी करिबसम्मा ने अपनी जीवनभर की पूंजी से 'भारत के वीर' फंड में 10 लाख रुपये का बड़ा दान दिया है.
Viksit Bharat@2047: पीएम मोदी ने युवा आईएएस अधिकारियों को दिया 'नागरिक देवो भव' का मंत्र, कहा-'विकसित भारत@2047' के सारथी बनें
Anita Ramप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आईएएस 2024 बैच के 183 प्रशिक्षु अधिकारियों से बातचीत की. उन्होंने युवा सिविल सेवकों से 'नागरिक देवो भव' के मंत्र के साथ परिणाम-उन्मुख और डेटा-संचालित शासन अपनाने का आह्वान किया.