Mysuru Suicide Case: 24 जून को होनी थी शादी, लेकिन उससे पहले घटी ऐसी घटना जिसने खत्म कर दिया पूरा परिवार

रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून की रात रक्षिता के माता-पिता ने आरोपी और उसके माता-पिता को घर बुलाकर चेतावनी दी थी. इस दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से रक्षिता से जुड़ी कुछ निजी तस्वीरें और संदेश भी डिलीट करवाए गए थे. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कुछ तस्वीरें अपने पास सुरक्षित रख ली थीं. घर लौटने के बाद उसने कथित तौर पर वे निजी तस्वीरें रक्षिता के मंगेतर को भेज दीं.

(Photo Credits Pixabay)

Mysuru Suicide Case: कर्नाटक के मैसूरु जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी से कुछ दिन पहले एक 21 वर्षीय युवती और उसके माता-पिता ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर को भेजे जाने के बाद परिवार गहरे सदमे में चला गया था. मृतक युवती की पहचान रक्षिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी 24 जून को होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, उल्लास गौड़ा नाम के एक युवक ने पहले रक्षिता को प्रपोज किया था, लेकिन युवती और उसके परिवार ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था. इसके बावजूद वह लगातार रक्षिता और उसके परिवार को परेशान करता रहा. Janjgir-Champa Viral Video: जांजगीर-चांपा के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल; दो शिक्षकों पर परिसर में अश्लील हरकत का आरोप, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

रिपोर्ट के अनुसार, 21 जून की रात रक्षिता के माता-पिता ने आरोपी और उसके माता-पिता को घर बुलाकर चेतावनी दी थी. इस दौरान आरोपी के मोबाइल फोन से रक्षिता से जुड़ी कुछ निजी तस्वीरें और संदेश भी डिलीट करवाए गए थे. हालांकि पुलिस का कहना है कि आरोपी ने कुछ तस्वीरें अपने पास सुरक्षित रख ली थीं. घर लौटने के बाद उसने कथित तौर पर वे निजी तस्वीरें रक्षिता के मंगेतर को भेज दीं. तस्वीरें मिलने के बाद मंगेतर और उसका परिवार रक्षिता के घर पहुंचा, जिसके बाद स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. पुलिस के अनुसार, इसी घटनाक्रम के बाद रक्षिता, उसकी 44 वर्षीय मां नागरत्ना और 54 वर्षीय पिता शिवन्ना ने मैसूरु जिले के केम्पैनहुंडी गांव स्थित अपने घर में कथित तौर पर जहर खा लिया.

जांच में सामने आया है कि परिवार ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए उल्लास गौड़ा को जिम्मेदार ठहराया है. पुलिस ने आरोपी उल्लास गौड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है. घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है. मामले की जांच जारी है.

Share Now