देश

Bengaluru Horror: पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद शव पर डाला गर्म तेल, त्वचा उतारने की कोशिश का आरोप; बिहार निवासी पति गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Bengaluru Horror: पत्नी की गला घोंटकर हत्या के बाद शव पर डाला गर्म तेल, त्वचा उतारने की कोशिश का आरोप; बिहार निवासी पति गिरफ्तार

Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बिहार के रहने वाले एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या करने और उसके बाद शव के साथ बर्बरता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कथित रूप से पत्नी के शव पर गर्म तेल डाला और उसकी त्वचा उतारने की कोशिश भी की. यह घटना बेंगलुरु के बिलेकहल्ली (Bilekahalli) इलाके में मिको लेआउट पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. यह भी पढ़ें: Delhi Gangrape Horror: दिल्ली में 17 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी के बाद चाकू गोदकर हत्या; खुले मैदान में मिला क्षत-विक्षत शव

मृतका की पहचान गुंजा मदेशिया (Gunja Madeshia) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति रंजीत कुमार गुप्ता (Ranjith Kumar Gupta) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और बेंगलुरु में अपने दो बच्चों के साथ रहते थे. पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू विवाद होता रहता था.

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को जब दोनों बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, उसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. आरोप है कि गुस्से में आकर रंजीत कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया. इसके बाद उसने कथित तौर पर शव पर गर्म तेल डाला और उसकी त्वचा उतारने की कोशिश की. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव गंभीर रूप से क्षत-विक्षत हालत में मिला.

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसे पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के बाद आरोपी ने कथित रूप से आत्महत्या करने की कोशिश की थी, हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. हत्या के पीछे की वजह, घटना का पूरा क्रम और शव के साथ कथित बर्बरता के कारणों का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है. इस मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2026 05:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).