मुख्य समाचार

Shubman Gill ICC ODI Rankings: शुभमन गिल ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे, आईसीसी वनडे रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर-2 बल्लेबाज

Siddharth Raghuvanshi

शुभमन गिल फिलहाल 791 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं और नंबर-1 बल्लेबाज डेरिल मिचेल से केवल 24 अंक पीछे हैं. ऐसे में आगामी वनडे मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर गिल दुनिया के नंबर-1 वनडे बल्लेबाज बनने का सपना पूरा कर सकते हैं. वहीं विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर बने हुए हैं.

Bokaro Viral Video: झारखंड के बोकारो में प्रेमी को पुलिस ने भेजा जेल, रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमिका, नीचे उतारने में पुलिस के छूटे पसीने

Nizamuddin Shaikh

झारखंड के बोकारो जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पुलिस द्वारा प्रेमी को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से नाराज एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई. युवती का कहना है कि जब तक उसके प्रेमी को रिहा नहीं किया जाता, वह नीचे नहीं उतरेगी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mysuru Tragedy: मैसूर में शादी से ठीक पहले मंगेतर को भेजीं निजी तस्वीरें; प्रताड़ना से तंग आकर होने वाली दुल्हन और माता-पिता ने की आत्महत्या

Anita Ram

कर्नाटक के मैसूर जिले के केम्पैनाहुंडी गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 जून को होने वाली एक शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब होने वाली दुल्हन और उसके माता-पिता ने एक युवक द्वारा मंगेतर को निजी तस्वीरें भेजने और प्रताड़ित करने से तंग आकर आत्महत्या कर ली.

Mumbai Monsoon: मुंबई में मेयर के सामने खुले मैनहोल में गिरा शख्स, रितु तावड़े ने अधिकारियों को दी सस्पेंशन की चेतावनी; VIDEO

Team Latestly

मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने उतरीं मेयर रितु तावड़े के सामने एक सफाईकर्मी खुले मैनहोल में गिर गया. इस घटना से नाराज मेयर ने बीएमसी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में मैनहोल खुला पाए जाने पर संबंधित वार्ड अधिकारियों को निलंबित करने की चेतावनी दी है.

Mumbai Monsoon Magic: मुंबई की सड़कों पर उतरा राष्ट्रीय पक्षी; पेडर रोड पर टहलता दिखा मोर, वीडियो हुआ वायरल

Anita Ram

मुंबई में मानसून की दस्तक के बाद मौसम सुहाना हो गया है. इस बीच दक्षिण मुंबई के व्यस्त पेडर रोड पर सुबह-सुबह एक मोर आराम से टहलता हुआ नजर आया. स्थानीय राहगीरों द्वारा बनाया गया इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Scotland vs Brazil Dream11 Prediction, FIFA World Cup 2026: स्कॉटलैंड बनाम ब्राजील मैच में इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और कप्तान विकल्प

Siddharth Raghuvanshi

स्कॉटलैंड ने टूर्नामेंट में अब तक मिश्रित प्रदर्शन किया है. टीम ने पहले मुकाबले में हैती को 1-0 से हराया था, लेकिन दूसरे मैच में मोरक्को से 0-1 से हार गई. दूसरी तरफ ब्राजील ने मोरक्को के खिलाफ ड्रॉ खेलने के बाद हैती को 3-0 से हराकर शानदार वापसी की थी. ऐसे में ब्राजील इस मुकाबले में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है.

Ladki Bahin Yojana Update: महाराष्ट्र में 1.70 करोड़ महिलाओं को मिला मई महीने का हफ्ता, 80 लाख अपात्र आवेदन सूची से बाहर

Nizamuddin Shaikh

महाराष्ट्र सरकार की 'मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना' को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. राज्य कीगभग 1.70 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में मई महीने की 1,500 रुपये की किस्त ट्रांसफर कर दी गई है. वहीं, ई-केवाईसी (e-KYC) और दस्तावेजों की जांच के बाद सरकार ने लगभग 80 लाख अपात्र आवेदकों को इस सूची से बाहर कर दिया है.

Scotland vs Brazil FIFA World Cup 2026 Win Probability: स्कॉटलैंड या ब्राजील, किस टीम की जीत के हैं ज्यादा चांस? जानें क्या कहते हैं प्रिडिक्शन मार्केट्स

Siddharth Raghuvanshi

ब्राजील की टीम फिलहाल ग्रुप सी में शीर्ष स्थान पर काबिज है. अपने पिछले मुकाबले में ब्राजील ने हैती को 3-0 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया था. दूसरी तरफ स्कॉटलैंड को मोरक्को के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में स्कॉटलैंड पर इस मुकाबले में जीत दर्ज करने का अतिरिक्त दबाव रहेगा.

Nirjala Ekadashi 2026 Wishes: निर्जला एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, Facebook Greetings और दें शुभकामनाएं

Anita Ram

साल की सबसे कठिन और पुण्यदायी मानी जाने वाली निर्जला एकादशी का हिंदू धर्म में काफी महत्व है. मान्यता है कि इस एकादशी के व्रत से साल की सभी एकादशी व्रतों का फल प्राप्त होता है. ऐसे में इस शुभ दिन पर आप अपने प्रियजनों को नीचे दिए गए भक्तिमय संदेशों के जरिए फेसबुक, वॉट्सऐप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Bareilly Prison Break: यूपी के बरेली सेंट्रल जेल में रील्स देखने में व्यस्त थे सुरक्षाकर्मी, दीवार लांघकर फरार हुआ रेप का कैदी, 11 सस्पेंड

Nizamuddin Shaikh

उत्तर प्रदेश की हाई-सिक्योरिटी बरेली सेंट्रल जेल में सुरक्षाकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. ऑन-ड्यूटी गार्ड्स के सोशल मीडिया रील्स देखने में व्यस्त होने का फायदा उठाकर, दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक 22 वर्षीय कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया. इस मामले में जेलर समेत 11 कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Nagaland Dear Lottery Result Today 1 PM: नागालैंड डियर स्पार्क बुधवार लॉटरी के परिणाम आज दोपहर 1 बजे होंगे घोषित, यहां देखें लकी ड्रॉ विजेताओं की सूची लाइव

Nizamuddin Shaikh

नागालैंड राज्य लॉटरी विभाग ने 24 जून 2026 को खेले गए 'डियर स्पार्क बुधवार' (Dear Spark Wednesday) साप्ताहिक लॉटरी के परिणाम दोपहर 1 बजे घोषित कर दिए हैं. कोहिमा में आयोजित इस लाइव ड्रॉ में 1 करोड़ रुपये का पहला पुरस्कार टिकट संख्या 58G 51748 ने जीता है.

Mumbai CSMT Python Rescue Video: ट्रेन के इंजन में छिपा मिला अजगर का बच्चा, सीएसटीएम स्टेशन पर रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल

Siddharth Raghuvanshi

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस यार्ड और पिट लाइनों में खड़ी ट्रेनों या इंजनों में कभी-कभी सांप और अन्य वन्यजीव घुस जाते हैं. ये क्षेत्र अक्सर घनी वनस्पतियों के पास स्थित होते हैं. खासकर मानसून के दौरान जानवर गर्म और सूखी जगह की तलाश में मशीनरी के अंदर पहुंच जाते हैं. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी यार्ड क्षेत्रों में सफाई अभियान तेज करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Rohit Sharma Padma Shri Award: पद्म श्री से सम्मानित हुए रोहित शर्मा, सचिन-विराट के खास क्लब में हुई एंट्री; जानिए किन क्रिकेटरों को मिले हैं तीनों बड़े सम्मान

Siddharth Raghuvanshi

रोहित शर्मा को 2015 में अर्जुन पुरस्कार और 2020 में खेल रत्न पुरस्कार मिला था. अब पद्म श्री मिलने के साथ ही वह इस विशिष्ट सूची में शामिल हो गए हैं. 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने भारतीय क्रिकेट को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट अपने नाम किए.

Who Gets OPS Now? अनुकंपा नियुक्ति पाने वाले कर्मचारियों को अब किसे मिलेगा पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ? सरकार ने संशोधित किए नियम

Nizamuddin Shaikh

केंद्र सरकार ने अनुकंपा के आधार पर नियुक्त सरकारी कर्मचारियों की एक विशेष श्रेणी के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) के लाभों का विस्तार किया है. पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (DoPPW) द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, प्रशासनिक देरी के कारण ओल्ड पेंशन योजना से वंचित रह गए पात्र कर्मचारियों को अब इसका लाभ मिल सकेगा.

Mumbai Local Passenger Stabbed: मुंबई लोकल ट्रेन में फिर चाकूबाजी, WR लाइन पर दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय यात्री की चाकू मारकर हत्या; VIDEO

Nizamuddin Shaikh

मुंबई में वेस्टर्न रेलवे की एक लोकल ट्रेन में बारिश के दौरान दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया. यह घटना अंधेरी और बोरीवली स्टेशनों के बीच चलती ट्रेन में हुई. पीड़ित गंभीर रूप से घायल है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

FIFA World Cup 2026 Schedule Today: आज खेले जाएंगे 6 रोमांचक मुकाबले, जानें भारतीय समयानुसार मैचों का पूरा शेड्यूल

Siddharth Raghuvanshi

दिन के आखिरी दो मुकाबले सुबह 6:30 बजे शुरू होंगे. चेकिया का सामना सह-मेजबान मेक्सिको से होगा, जबकि दक्षिण अफ्रीका और दक्षिण कोरिया की टीमें भी आमने-सामने होंगी. सभी टीमें जीत दर्ज कर अपने ग्रुप में मजबूत स्थिति हासिल करना चाहेंगी. फीफा विश्व कप 2026 में नॉकआउट चरण की दौड़ लगातार रोमांचक होती जा रही है.

Ketan Agarwal Murder Case: 33 डिग्री गर्मी में पहनी गई हूडी ने खोला कत्ल का राज, ऐसे सुलझी कारोबारी के बेटे की हत्या की गुत्थी

Siddharth Raghuvanshi

मामला 18 जून का है, जब केतन अग्रवाल की लोहागढ़ किले पर ट्रेकिंग के दौरान खाई में गिरने से मौत हो गई थी. शुरुआत में इसे हादसा माना गया, लेकिन जांच के दौरान पुलिस को इलाके के सीसीटीवी फुटेज मिले. फुटेज में केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ चलते दिखाई दे रहे थे, जबकि एक युवक कुछ दूरी पर उनका पीछा कर रहा था. युवक ने हूडी से अपना चेहरा ढका हुआ था और हेडसेट भी पहन रखा था.

Congress: 'बीजेपी में गए नेताओं की कांग्रेस में वापसी शर्मनाक होगी', वरिष्ठ नेता जयराम रमेश का बड़ा बयान

Anita Ram

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस नेताओं, विशेषकर युवा चेहरों की पार्टी में दोबारा वापसी का कड़ा विरोध किया है. पीटीआई वीडियो को दिए इंटरव्यू में उन्होंने इसे निजी राय बताते हुए कहा कि ऐसे नेताओं को वापस लेना पार्टी के लिए शर्मनाक होगा.

Mumbai Local Train Stabbing: बारिश में ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, चलती लोकल में यात्री पर चाकू से हमला; सामने आया खौफनाक वीडियो

Siddharth Raghuvanshi

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं तुरंत सक्रिय कर दी गई थीं. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य अहम सबूत जांच एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं.

IND-W vs BAN-W T20 World Cup 2026 22nd Match Stats And Preview: महिला टी-20 विश्व कप में भारत और बांग्लादेश के बीच होगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Siddharth Raghuvanshi

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी-20 विश्व कप का यह अहम मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी. वहीं बांग्लादेश की टीम बड़ा उलटफेर कर अपने अभियान को और मजबूत बनाने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगी. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.

Categories