Mumbai CSMT Python Rescue Video: ट्रेन के इंजन में छिपा मिला अजगर का बच्चा, सीएसटीएम स्टेशन पर रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो हुआ वायरल
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, मेंटेनेंस यार्ड और पिट लाइनों में खड़ी ट्रेनों या इंजनों में कभी-कभी सांप और अन्य वन्यजीव घुस जाते हैं. ये क्षेत्र अक्सर घनी वनस्पतियों के पास स्थित होते हैं. खासकर मानसून के दौरान जानवर गर्म और सूखी जगह की तलाश में मशीनरी के अंदर पहुंच जाते हैं. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने सभी यार्ड क्षेत्रों में सफाई अभियान तेज करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश जारी किए हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
Mumbai CSMT Python Rescue Video: मुंबई के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) पर बुधवार, 24 जून 2026 को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. नियमित मेंटेनेंस जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को एक ट्रेन के इंजन के अंदर भारतीय अजगर (Indian Rock Python) का एक बच्चा छिपा हुआ मिला. इसके बाद वन्यजीव बचाव दल की मदद से सफल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और अजगर के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें: Mumbai Local Train Stabbing: बारिश में ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, चलती लोकल में यात्री पर चाकू से हमला; सामने आया खौफनाक वीडियो
जानकारी के मुताबिक, अजगर के बच्चे को सबसे पहले एक लोको पायलट ने ट्रेन के इंजन की नियमित जांच और सर्विसिंग के दौरान देखा. सांप इंजन रूम के अंदर जटिल वायरिंग और गर्म हिस्सों के बीच छिपा हुआ था. इसकी सूचना तुरंत रेलवे अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद वन्यजीव विशेषज्ञों और स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया गया.
इंजन के संकरे हिस्सों से सुरक्षित निकाला गया अजगर
रेस्क्यू टीम ने इंजन के बेहद संकरे और जटिल हिस्सों के बीच सावधानीपूर्वक ऑपरेशन चलाया. काफी मशक्कत के बाद अजगर के बच्चे को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि यह भारतीय अजगर की प्रजाति का बच्चा था, जो जहरीला नहीं होता है.
स्वास्थ्य जांच के बाद जंगल में छोड़ा गया
वन विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वास्थ्य जांच किए जाने के बाद अजगर के बच्चे को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग रेलवे कर्मचारियों तथा वन्यजीव बचाव दल की त्वरित कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं.
सीएसटीएम स्टेशन पर ट्रेन के इंजन से अजगर के बच्चे को बचाया गया:
बारिश के मौसम में बढ़ जाती हैं ऐसी घटनाएं