Mumbai Local Train Stabbing: बारिश में ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर हुआ विवाद, चलती लोकल में यात्री पर चाकू से हमला; सामने आया खौफनाक वीडियो
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं तुरंत सक्रिय कर दी गई थीं. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य अहम सबूत जांच एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं.
Mumbai Local Train Stabbing Incident: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई. पश्चिम रेलवे की चर्चगेट-नालासोपारा फास्ट लोकल में सफर कर रहे एक 22 वर्षीय यात्री पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया गया. बताया जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान ट्रेन के दरवाजे को खुला या बंद रखने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. Mumbai Wall Collapse: मुंबई में भारी बारिश के बीच हादसा, रिहायशी इमारत से सटी रिटेनिंग वॉल ढही, हादसे का VIDEO आया सामने
मिली जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान मयंक लोहार के रूप में हुई है. वह चर्चगेट से नालासोपारा जाने वाली फास्ट लोकल ट्रेन संख्या 90663 के फर्स्ट क्लास डिब्बे में सफर कर रहा था. ट्रेन रात 10:05 बजे चर्चगेट से रवाना हुई थी और करीब 10:42 बजे अंधेरी स्टेशन पहुंची. इसी दौरान डिब्बे में मौजूद एक अन्य यात्री के साथ दरवाजा बंद रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई.
ज़ोरदार बारिश के दौरान ट्रेन के दरवाज़े पर हुई बहस में युवक के पेट में चाकू मारा गया:
Western Railway’s Prompt Response to the Borivali Local Train Incident
Following the unfortunate stabbing incident onboard Churchgate–Nallasopara Fast Local (Train No. 90663) on 23 June 2026, Western Railway staff, RPF, GRP personnel and medical teams, responded swiftly upon the… https://t.co/MsNmFj8Ili
— Western Railway (@WesternRly) June 24, 2026
दरवाजे को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप
प्रारंभिक जांच के अनुसार, भारी बारिश के कारण कुछ यात्री ट्रेन का दरवाजा बंद रखना चाहते थे, जबकि कुछ यात्रियों की राय अलग थी. इसी बात को लेकर बहस बढ़ गई. आरोप है कि विवाद के दौरान आरोपी ने अचानक धारदार हथियार निकाला और अंधेरी तथा बोरीवली स्टेशन के बीच चलती ट्रेन में मयंक लोहार के पेट में वार कर दिया.
बोरीवली पहुंचते ही फरार हुआ आरोपी
ट्रेन रात 11:04 बजे बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के पूरी तरह रुकने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुंच गई.
घायल यात्री को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल
रेलवे अधिकारियों ने तुरंत स्ट्रेचर, मेडिकल टीम और पोर्टर की व्यवस्था की. घायल यात्री को रात 11:12 बजे डिब्बे से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया. इसके बाद उसे बोरीवली स्टेशन के इमरजेंसी मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की.
बाद में बेहतर इलाज के लिए मयंक लोहार को एम्बुलेंस के जरिए कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल भेजा गया. बताया गया कि एम्बुलेंस रात 11:52 बजे अस्पताल पहुंची, जहां उसका इलाज शुरू किया गया.
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में, आरोपी की तलाश जारी
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही सभी आपातकालीन प्रक्रियाएं तुरंत सक्रिय कर दी गई थीं. रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई. अधिकारियों ने यह भी पुष्टि की है कि घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और अन्य अहम सबूत जांच एजेंसियों को सौंप दिए गए हैं. फिलहाल आरोपी फरार है और सरकारी रेलवे पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2026 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

