IND vs IRE T20I Series 2026 Live Streaming In India: भारत में कितने बजे से शुरू होगा टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20, देखें पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. खास बात यह है कि इनमें से 6 मुकाबले आयरलैंड की सरजमीं पर खेले गए थे. ऐसे में टीम इंडिया इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है.

भारत बनाम आयरलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Ireland National Cricket Team, T20I Series 2026 Live Streaming And Telecast Details In India: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 26 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेलफास्ट (Belfast) के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब (Civil Service Cricket Club) भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच काफी उत्साह है. हालांकि इस बार सबसे ज्यादा चर्चा मैचों की टाइमिंग को लेकर हो रही है, जो आम तौर पर होने वाले मुकाबलों से काफी अलग है. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. जबकि, आयरलैंड की अगुवाई लोर्कन टकर (Lorcan Tucker) करते नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: Team India Upcoming Series Schedule: टीम इंडिया की अगली टी20I, वनडे और टेस्ट सीरीज कब और किसके खिलाफ? यहां देखें पूरा शेड्यूल

भारतीय क्रिकेट टीम का आयरलैंड दौरा कई मायनों में खास होने वाला है. इस दौरे के साथ श्रेयस अय्यर पहली बार टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वहीं युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर भी क्रिकेट फैंस में काफी उत्साह है. भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका आयोजन बेलफास्ट में होगा. दोनों देशों के समय में लगभग साढ़े चार घंटे का अंतर होने की वजह से भारतीय दर्शकों के लिए मैच शाम के समय प्रसारित होंगे.

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं और सभी में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है. खास बात यह है कि इनमें से 6 मुकाबले आयरलैंड की सरजमीं पर खेले गए थे. ऐसे में टीम इंडिया इस शानदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम इंडिया इस दौरे पर कैसा प्रदर्शन करती है और क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर पाती है या नहीं.

टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का शेड्यूल

तारीख मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार) स्थान
26 जून 2026 भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20 शाम 6:00 बजे बेलफास्ट
28 जून 2026 भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 शाम 6:00 बजे बेलफास्ट

 

भारतीय टीम आयरलैंड दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. दोनों मुकाबले बेलफास्ट के स्टॉर्मोंट क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे.

भारत में कितने बजे शुरू होगा टीम इंडिया बनाम आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार यानी 26 जून को बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे होगा.

टीम इंडिया बनाम आयरलैंड टी20 मैचों का लाइव प्रसारण कहां होगा?

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा. वहीं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद दर्शक सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर ले सकेंगे.

भारतीय टी20 स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अक्षर पटेल, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, वाशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, हर्षित राणा और सुयश शेडगे.

आयरलैंड टी20 स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन दोहनी (विकेटकीपर), हैरी टेक्टर, गैरेथ डेलानी, बेन कैलिट्ज, टिम टेक्टर, रॉस अडेर, मैथ्यू हम्फ्रेस, गोविन होए, लियाम मैकार्थी, रुबेन विल्सन, जय मुंद्रा और मैथ्यू होलार्ड.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम आयरलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now