बॉलीवुड

वरुण धवन बने ब्रैंड एम्बेसडर, इस पॉपुलर कार ब्रैंड को करेंगे इंडोर्स

हाल ही में रिलीज हुई वरुण धवन की फिल्म 'सुई धागा' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिला

वरुण धवन बने ब्रैंड एम्बेसडर, इस पॉपुलर कार ब्रैंड को करेंगे इंडोर्स
(Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन को मारुति सुजुकी अरीना चैनल का ब्रांड अंबेसडर बनाया गया है. 'जुड़वा-2' के अभिनेता वरुण धवन ऑटोमोबाइल कंपनी के नए मार्केटिंग अभियान-'ए डेस्टिनेशन कॉल्ड यू, ए फीलिंग मारुति सुजुकी अरीना' के ब्रांड अंबेसडर होंगे. कंपनी के नए शोरूम को मारुति सुजुकी अरीना नाम दिया गया है जो आधुनिक नजारा पेश करता है.

वरुण ने एक बयान में कहा, "मारुति सुजुकी अरीना युवाओं को साथ लेकर चलने को तैयार है. नई पीढ़ी को इस नए ठिकाने पर कार चलाने के आनंद का अनुभव होगा. मैं मारुति सुजुकी अरीना परिवार का हिस्सा बनने को लेकर उत्साहित हूं."

(Photo Credits: File Photo)

मारुति सुजुकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक (विपणन व बिक्री) आर. एस. कल्सी ने कहा, "वरुण के आने से आधुनिक, मिलनसार और भरोसेमंद भारतीय युवाओं का उत्साहवर्धन होगा."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).