मनोरंजन

क्या काम के लिए अनुष्का शेट्टी तोड़ देंगी बाहुबली स्टार प्रभास से दोस्ती?

दक्षिणी सिनेमा स्टार अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने फ्रेंडशिप गोल का उदाहरण देते हुए कहा है कि वह काम के लिए प्रभास (Prabhas) के साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकतीं.

क्या काम के लिए अनुष्का शेट्टी तोड़ देंगी बाहुबली स्टार प्रभास से दोस्ती?
अनुष्का शेट्टी और प्रभास(Photo Credits: Facebook)

दक्षिणी सिनेमा स्टार अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) ने फ्रेंडशिप गोल का उदाहरण देते हुए कहा है कि वह काम के लिए प्रभास (Prabhas) के साथ अपनी दोस्ती नहीं तोड़ सकतीं. ऐसा वह एक वीडियो में कह रही हैं. वीडियो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड कर रहा है. हालांकि आए दिन 'बाहुबली' (Bahubali) सितारों के नजदीक आने की खबर आती रहती है.

अब प्रभास और अनुष्का के एक फैन ने एक वी़डियो पोस्ट किया, जो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है. इसके कैप्शन में लिखा है, "अगर आपको इनमें से किसी एक को चुनना हो-प्रभास के साथ दोस्ती या सिनेमा में अभिनय करना. स्वीटी: बिल्कुल सिनेमा में काम करना छोड़ दूंगी. मैं अपने काम के लिए दोस्ती नहीं तोड़ सकती." ये भी पढ़ें: Coronavirus: Deepika Padukone, Anushka Sharma ने लिया #SafeHands चैलेंज, बताया हाथ धोने का सही तरीका

 

View this post on Instagram

 

If u have to stop one thing between 1. Friendship with #Prabhas 2. Acting in cinemas . Sweety : Definitely acting in cinemas . I can't leave friendship for my work . #friendshipgoals ❤️❤️😭😭 And we can't just stop adoring u both 😍😍💕💕 @anushkashettyofficial @actorprabhas 😘😘❤️❤️💞 @sweetysherai New promo of #Cash. This Saturday at 9:30 pm on #ETVTelugu 💖 @kanakalasuma . . Please Follow 👉🏼 @pranushka__fanclub Please follow 👉🏻 @pranushka__fanclub . . #anushkashetty #anushkashettyfans #tollywoodactresses #hyderabad #telegucinema #tollywood #Bhaagamathie #sizezero #ladySuperstar #bahubali2 #rudhramadevi #arundhati #billa #mirchi #yennaiarindhaal #Silence #Nishabdham #AnushkaAsSakshi

A post shared by PRANUSHKA FANCLUB™ ♥🌹 (@pranushka__fanclub) on

एक हालिया साक्षात्कार में अनुष्का ने अपने और 'साहो' (Sahoo) के अभिनेता के बारे में बात की.

अभिनेत्री ने कहा, "मैं प्रभास को 15 साल से जानती हूं और वह मेरे देर रात 3 बजे वाले दोस्तों में से एक हैं. हम आम तौर पर इस लिए जुड़े हुए हैं, क्योंकि हम दोनों शादीशुदा नहीं हैं और स्क्रीन पर हमारी जोड़ी शानदार लगती है. अगर हमारे बीच कुछ भी होता तो वह सामने आ ही जाता. हम दोनों एक ही तरह के इंसान हैं जो किसी भी भावना को छिपाते नहीं हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 12:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).