बॉलीवुड

पीएम मोदी और बॉलीवुड सेलेब्स की सेल्फी फोटोज पर बने ये मजेदार मीम्स, कपिल शर्मा का जमकर उड़ रहा है मजाक

महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ मनाते हुए पीएम मोदी ने हाल ही में दिल्ली में 'चेंज विदिन' कार्यक्रम को होस्ट किया. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां यहां नजर आईं. इस इवेंट से कई ऐसी फोटोज वायरल हुई जिसमें सेलिब्रिटीज पीएम के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर उनकी कई ऐसी फोटोज देखने को मिली थी जिसपर अब लोगों ने मीम्स बनाना शुरू कर दिया है.

पीएम मोदी और बॉलीवुड सेलेब्स की सेल्फी फोटोज पर बने ये मजेदार मीम्स, कपिल शर्मा का जमकर उड़ रहा है मजाक
(Photo Credits: Twitter)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हाल ही में महात्मा गांधी की 150वीं (Mahatma Gandhi) वर्षगांठ के मौके पर पीएम आवास पर 'चेंज विदिन' (Change Within) कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम को पीएम मोदी (PM Modi) ने स्वयं होस्ट किया था जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटीज नजर आए. यहां आमिर खान, शाहरुख खान, एकता कपूर, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडिज जैसे कई नामचीन चेहरे नजर आए.

सोशल मीडिया पर इस कार्यक्रम से कई सारी फोटोज वायरल (viral) हुई थी जिसमें बॉलीवुड के ये सेलिब्रिटीज पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते हुए नजर आए. इंटरनेट पर इन फोटोज के वायरल होने के बाद जहां लोग पीएम मोदी और बॉलीवुड के बीच हुई इस बॉन्डिंग की सराहना कर रहे थे वहीं अब लोगों ने मजेदार मीम्स बनाकर इनकी चुटकी लेना शुरू कर दिया है.

ये भी पढ़ें: शाहरुख, आमिर संग कई बॉलीवुड सितारों से मिले पीएम मोदी, गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील की

वायरल फोटोज में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) काफी थके हुए नजर आ रहे थे जिसे देखने के बाद अब ट्विटर यूजर्स एक्सप्रेशन को लेकर मीम बना रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं.

एक यूजर ने फोटो शेयर करके लिखा, "ये मैं हूं अपने कॉलेज के हर फेस्ट में." तो वहीं एक यूजर ने लिखा, "हर सफल आदमी के पीछे कपिल शर्मा होता है."

इसी तरह कई सारे मीम्स (memes)इंटरनेट पर देखने को मिले हैं. फोटो में कपिल जिस तरह से सभी से अलग होकर खड़े हैं उसे देखकर लोग इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ रहे हैं और उन्हें ट्रोल (troll) कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2019 03:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).