Chadwick Boseman Passes Away: ब्लैक पैंथर स्टार चैडविक बोसमैन का कैंसर के चलते हुआ निधन, परिवार ने आधिकारिक बयान जारी करके दी ये दुखद खबर
एक्टर चैडविक बोसमैन जिन्होंने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में ब्लैक पैंथर का किरदार निभाया था, उनका शुक्रवार को कैंसर के चलते निधन हो गया. वो 43 वर्ष के थे और अपने ब्लैक आइकॉन्स और जैकी रोबिनसन के किरदार के भी लिए भी जाने जाते हैं.
Chadwick Boseman Passes Away: एक्टर चैडविक बोसमैन जिन्होंने मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स में ब्लैक पैंथर (Black Panther) का किरदार निभाया था, उनका शुक्रवार को कैंसर के चलते निधन हो गया. वो 43 वर्ष के थे और अपने ब्लैक आइकॉन्स और जैकी रोबिनसन के किरदार के भी लिए भी जाने जाते हैं. हालांकि ब्लैक पैंथर में उनका रोल काफी ज्यादा मशहूर हुआ था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अन्सुआर, उनका निधन अमेरिका के लॉस एंजेलिस स्थित उनके घर पर हुआ. उनके अंतिम समय में उनकी पत्नी और उनके बच्चे उनके पास मौजूद थे. उनकी प्रवक्ता Nicki Fioravante ने द एसोसिएटेड प्रेस को इस बात की जानकारी दी है.
ये भी पढ़ें: WWE फेम और हॉलीवुड स्टार ड्वेन जॉनसन के पिता रॉकी जॉनसन का निधन
उनके परिवार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि चैडविक को 4 साल पहले कोलोन कैंसर (Colon Cancer) से पीड़ित पाया गया था जिसके बाद से ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा था. लेकिन बीते शुक्रवार को वो कैंसर के साथ अपनी ये जंग हार गए. उनके निधन से देश और दुनियाभर में मौजूद उनके तमाम फ फैंस भी गहरे सदमे में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2020 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

