Year Ender 2022 Recap: Priyanka Chopra-Nick Jonas से लेकर Alia Bhatt-Ranbir Kapoor, ऐसे सेलिब्रिटीज जो इस साल बनें पैरेंट्स
2022 में कई मशहूर हस्तियों ने पहली बार पितृत्व को अपनाकर अपने जीवन के सबसे अनमोल अध्याय की शुरुआत की है. जबकि कई ने अपने बच्चों की पहली तस्वीरें पहले ही साझा कर दी हैं, तो वहीं दूसरों ने जानबूझकर उन्हें अब तक निजी रखा है.
- Read in
- English
Year Ender 2022 Recap: 2022 में कई मशहूर हस्तियों ने पहली बार पैरेंट्सहुड को अपनाकर अपने जीवन के सबसे अनमोल अध्याय की शुरुआत की है. जबकि कई ने अपने बच्चों की पहली तस्वीरें पहले ही साझा कर दी हैं, तो वहीं दूसरों ने अब तक निजी रखा है. इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास से लेकर आलिया भट्ट-रणबीर के अलावा भी और कई के नाम मेंशन हैं. तो चलिए पूरी लिस्ट की तरफ आगे बढ़ते हैं.
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
View this post on Instagram
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस साल अप्रैल में शादी के बंधन में बंधे थे साथ ही आलिया ने जून में अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की थी. इसके बाद आलिया ने नवंबर में बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम राहा रखा है.
सोनम कूपर-आनंद अहूजा
View this post on Instagram
सोनम कपूर ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर मार्च में शेयर की थी और अगस्त में वे एक बेटे की मां बनी. इस कपल ने अपने बेटे का नाम वायु रखा है.
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास
View this post on Instagram
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने शादी के चार साल बाद इस साल की शुरुआत में सबको चौंका दिया जब उन्होंने बताया कि वे पेरेंट्स बन गए हैं. उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती रखा है. मालती सरोगेसी के द्वारा पैदा हुई है.
बिपाशा बसु-करण सिंह ग्रोवर
View this post on Instagram
बिपाशा बसु ने अपनी प्रेगनेंसी की खबर इस साल अगस्त में शेयर की थी और वे 12 नवंबर को पैरेंट्स बन गए. बिपाशा ने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है.
काजल अग्रवाल-गौतम किचलू
View this post on Instagram
काजल अग्रवाल और गौतम किचलू इस साल 9 अप्रैल को एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं. काजल और गौतम ने अपनी बेटी का नाम नील रखा है. सिंघम एक्ट्रेस काजल रेयर केस में ही अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2022 04:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

