जब फोटोग्राफर ने सलमान खान से कहा था कैमरा सेट करते ही भाग्यश्री को पकड़कर कर लेना किस, दबंग ने दिया था दिल जीत लेने वाला जवाब
भाग्यश्री ने पुराने दिनों को याद करते बताया कि फिल्म मैंने प्यार किया के दौरान एक फेमस फोटोग्राफर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो मेरी सलमान की हॉट तस्वीरें चाहता था.
सलमान खान (Salman Khan) और भाग्यश्री (Bhagyshree) की फिल्म मैंने प्यार किया (Maine Pyar Kiya) आज भी जवां दिल को धड़का देती है. 3 दशक पुरानी ये फिल्म आज भी लोगों की मनपसंद फिल्मों से एक है. ऐसे में अब फिल्म की एक्ट्रेस भाग्यश्री ने फिल्म के दौरान एक ऐसी घटना का जिक्र किया है जिसे जानने के बाद हर किसी का सलमान के लिए सम्मान बढ़ जाएगा. दरअसल डेक्कन कोर्नकिल से बात करते हुए एक्ट्रेस भाग्यश्री ने पुराने दिनों को याद करते बताया कि फिल्म मैंने प्यार किया के दौरान एक फेमस फोटोग्राफर जो अब इस दुनिया में नहीं है वो मेरी सलमान की हॉट तस्वीरें चाहता था.
एक्ट्रेस ने बताया कि वो सलमान खान को लेकर साइड में गया उसने सलमान से कहा कि जब कैमरा सेटअप करूंगा तो तुम भाग्यश्री की पकड़कर किस कर लेना. उसे लगा कि मैं उन दोनों की बातें नहीं सुन रही हूं. उसे लगा कि मैं और सलमान नए हैं ऐसे में वो हम दोनों से ऐसा करवा सकता हैं. लेकिन सलमान ने उसकी बात सुनते ही उसे साफ़ मना कर दिया. सलमान ने कहा कि वो ऐसा कोई काम नहीं करने वाले हैं अगर तुम्हे ऐसा कोई पोज चाहिए तो उसके लिए भाग्यश्री से बात करनी होगी.
भाग्यश्री ने आगे कहा कि सलमान की ये बातें सुनकर मेरे दिल में उनके लिए सम्मान बढ़ गया. उस समय मुझे अहसास हो गया कि मैं सुरक्षित लोगों के साथ काम कर रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2020 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

