Viral Video: दलदल में फंसे भारी-भरकम गैंडे का बच्चा, काफी मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने किया रेस्क्यू
सोशल मीडिया पर वनकर्मियों द्वारा गैंडे को रेस्क्यू करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय वन सेवा अधिकारियों और वनकर्मियों की टीम 600-700 किलो के गैंडे के बच्चे को दलदल से बाहर निकालकर उसकी जान बचाती है, फिर उसे अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है.
Rhinoceros Rescue Viral Video: जंगल में घूमते समय कई बार जानवरों (Animals) के बच्चे किसी मुसीबत में पड़ जाते हैं. खाई में या फिर दलदल जैसी जगहों पर फंसने के बाद खुद से बाहर आ पाना उनके लिए काफी मुश्किल होता है, ऐसे में वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर बेजुबान को रेस्क्यू करने का काम करते हैं. सोशल मीडिया (Social Media) पर वनकर्मियों द्वारा गैंडे (Rhinoceros) को रेस्क्यू किए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें भारतीय वन सेवा अधिकारियों और वनकर्मियों की टीम 600-700 किलो के गैंडे के बच्चे को दलदल से बाहर निकालकर उसकी जान बचाती है, फिर उसे अपने कंधे पर उठाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाता है.
नन्हे गैंडे को रेस्क्यू किए जाने के इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी परवीन कसवान ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है और इसके साथ कैप्शन में लिखा है- यह वीडियो अगस्त महीने का है, जब 600-700 किलो वजन वाले गैंडे के बच्चे को हमारी टीम ने कंधों पर उठाकर रेस्क्यू किया था. कभी-कभी यही होता है असल संरक्षण. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है- आप लोग असल हीरो हैं, जो इन बेबस जानवरों के लिए इतनी कड़ी मेहनत करते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- इन वनकर्मियों की मेहनत और प्यार असल में वन्यजीवों को बचाने के लिए जरूरी है. यह भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर बिंदास होकर गैंडे के साथ टहलता दिखा लड़का, वायरल वीडियो देख उड़े लोगों के होश
दलदल में फंसे गैंडे के बच्चे को किया गया रेस्क्यू
This is a video from August. When a rhino calf weighing 600-700 kgs was rescued by lifting on shoulders by our teams. Sometime this is what conservation looks like !! pic.twitter.com/K8O8P1x6CZ
— Parveen Kaswan, IFS (@ParveenKaswan) January 1, 2025
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वनकर्मी दलदल के मुश्किल रास्तों पर चलते हुए गैंडे के बच्चे को एक लकड़ी की पटरी पर लिटाकर कंधों पर उठाते हुए नजर आ रहे हैं. गैंडे के बच्चे की हालत कुछ ठीक नहीं थी, लेकिन वनकर्मियों की टीम ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प की बदौलत उसे बचा लिया. नन्हे गैंडे के भारी-भरकम होने के बावजूद टीम के सदस्य अपनी पूरी ताकत और मेहनत से उसे दलदल से बाहर निकालने में कामयाब रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2025 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

