Virat Kohli-Anushka Sharma ने बेटी के जन्म की खुशी में मीडिया फोटोग्राफर्स को भेजा ये तोहफा, बदले में की ये खास अपील
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 जन्वारिम सोमवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो पिता बन चुके हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने 11 जनवरी, सोमवार को बेबी गर्ल को जन्म दिया जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया से लेकर हर जगह बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं. विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया कि वो पिता बन चुके हैं. उनकी पत्नी अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है और वें दोनों ही स्वस्थ हैं. इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई सारे सेलिब्रिटीज ने उन्हें संदेश भेजकर बधाई दी. हाल ही में अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मीडिया फोटोग्राफर्स (Media Photographers) पर नाराजगी जताते हुए कहा था कि उनसे अनुरोध करने के बावजूद उनकी प्राइवेसी (Privacy) में दखल दी जा रही है.
अब बेटी के जन्म के बाद विराट इस बात का भी काफी ख्याल रहे हैं कि उनकी और अनुष्का की प्राइवेट स्पेस में किसी भी तरह की दखलंदाजी न की जाए. विराट और अनुष्का ने आज मीडिया फोटोग्राफर्स को तोहफा भेज एक स्पेशल नोट भी भेजा है.
View this post on Instagram
इस नोट में उन्होंने मीडिया से अनुरोध करते हुए कहा कि वो अपने बच्चे की प्राइवेसी का खास ख्याल रखना चाहते हैं और इसलिए वें सभी उनकी बच्ची और साथ ही अनुष्का की फोटो को न खींचे. इसी के साथ विराट और अनुष्का ने इस बात का आश्वासन भी दिया कि मीडिया को जो भी कंटेंट चाहिए वो उनके द्वारा उन्हें जरूर दिया जाएगा.
सेलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने बताया कि वो अनुष्का और विराट द्वारा किये गए अनुरोध का मान रखेंगे और इसकी जानकारी उन्होंने अपनी टीम को भी दे दी है.
आज खबर आई थी कि विराट कोहली ने अस्पताल में अपनी पत्नी और बच्ची की सुरक्षा के लिए सिक्यूरिटी भी बढ़ा दी है और यहां तक कि करीबी रिश्तेदारों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 08:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

