बॉलीवुड

Saif Ali Khan पर हमले से पहले Shah Rukh Khan के 'मन्नत' की रेकी कर रहा था आरोपी, जांच के लिए किंग खान के घर पहुंची पुलिस - रिपोर्ट

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस को संदेह है कि हमलावर ने सैफ अली खान के हमले से दो दिन पहले शाहरुख खान के बांद्रा स्थित आवास 'मन्नत' की रेकी की थी.

Saif Ali Khan पर हमले से पहले Shah Rukh Khan के 'मन्नत' की रेकी कर रहा था आरोपी, जांच के लिए किंग खान के घर पहुंची पुलिस - रिपोर्ट
Shah Rukh Khan, Saif Ali Khan (Photo Credits: Instagram, Wikimedia Commons)

Saif's Attacker Suspected of Surveying Shah Rukh's Mannat: मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस को संदेह है कि हमलावर ने सैफ अली खान के हमले से दो दिन पहले शाहरुख खान के बांद्रा स्थित आवास 'मन्नत' की रेकी की थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार, 14 जनवरी को 'मन्नत' के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं थीं. एक व्यक्ति को लगभग 6-8 फीट लंबी लोहे की सीढ़ी का उपयोग करके मन्नत के पास स्थित रिट्रीट हाउस में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए देखा गया था. Saif Ali Khan पर हमले को लेकर Shahid Kapoor ने जताई चिंता, कहा - 'चौंकाने वाला' (Watch Video)

इस घटना के सामने आने के बाद, पुलिस ने शाहरुख खान के आवास का दौरा किया और मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है. पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि हमलावर के इरादे क्या थे और क्या वह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा था. सैफ अली खान पर हुए हमले और इस संदिग्ध गतिविधि के बीच किसी संबंध की जांच के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों का विश्लेषण कर रही है. साथ ही पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने सैफ के हमलावर को धर दबोचा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by India Forums (@indiaforums)

यह घटना मुंबई की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है और शहर में हाई-प्रोफाइल हस्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 04:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).