शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पर वाइफ गौरी खान से मांगी ये खास मदद, बदले में मिला ये मजेदार जवाब
शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपने काम के लिए काफी जानी जाती हैं. उन्होंने कई सारे बॉलीवुड कलाकार समेत अन्य लोगों के किये इंटीरियर डिजाइनिंग का काम किया है. गौरी सोशल मीडिया पर अपने डिजाइन्स और अपने काम को अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर भी करती रहती हैं.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की पत्नी गौरी खान (Gauri Khan) बतौर इंटीरियर डिजाइनर अपने काम के लिए काफी जानी जाती हैं. उन्होंने कई सारे बॉलीवुड कलाकार समेत अन्य लोगों के किये इंटीरियर डिजाइनिंग का काम किया है. गौरी सोशल मीडिया पर अपने डिजाइन्स और अपने काम को अपने फैंस और फॉलोअर्स के साथ शेयर भी करती रहती हैं. हाल ही में गौरी ने इंस्टाग्राम पर इंटीरियर डिजाइनिंग को लेकर एक पोस्ट किया था जिसपर उनके शाहरुख ने बेहद मजेदार कमेंट किया. इसके बाद गौरी ने भी उन्हें काफी प्रोफेशनल अंदाज में जवाब दिया. इंटरनेट पर पति-पत्नी के ये कमेंट्स पढ़कर लोग भी सरप्राइज्ड रह गए हैं.
गौरी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए शाहरुख ने लिखा, "क्या तुम मेरे रेड चिल्लीज (Red Chillies) ऑफिस रूम की सीलिंग को एक नई सीलिंग के साथ बदल दोगी. ये मैं तुमसे करने को कह रहा हूं. जब हम वापस काम शुरू करें तो मैं चाहता हूं कि ऊपर देखने के लिए मेरे पास कुछ अच्छा हो."
इसके बाद गौरी खान ने जवाब देते हुए लिखा, "हमारी टीम इसपर काम कर रही हैं सर." अब मजे की बात ये है कि गौरी की इस पोस्ट से ज्यादा लोग उनके और शाहरुख के बीच कमेंट्स सेक्शन में हुई इस बातचीत पर गौर कर रहे हैं और इनकी आपसी बॉन्डिंग की काफी सराहना कर रहे हैं.

आपको बता दें शाहरुख खान ने कोरोना से बचाव कार्य के लिए अपने दफ्तर को बीएमसी को आइसोलेशन वॉर्ड बनाने के लिए दे दिया था. इसी के साथ उन्होंने अपने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर कई जरुरतमंदों की भी मदद की.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2020 04:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

