बॉलीवुड

Rajkummar Rao ने खरीदा Janhvi Kapoor का आलीशान फ्लैट, 44 करोड़ में हुआ सौदा

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में अपने लिए एक बेहद लग्जरी फ्लैट खरीदा है.

Rajkummar Rao ने खरीदा Janhvi Kapoor का आलीशान फ्लैट, 44 करोड़ में हुआ सौदा
राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर (Photo Credits: Instagram)

Rajkummar Rao Buys Janhvi Kapoor's Flat for 44 Crores: 

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने मुंबई में अपने लिए एक बेहद लग्जरी फ्लैट खरीदा है. राजकुमार ने मुंबई के जुहू स्थित ये फ्लैट जानवी कपूर से खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस आलीशान फ्लैट के लिए राजकुमार ने जानवी को करीब 44 करोड़ रुपए चुकाए. 3456 स्क्वायर फीट में फैले इस फ्लैट की प्रति स्क्वायर फीट कीमत 1.27 लाख रुपए है. राजकुमार अब पत्रलेेेखा के साथ अपने इस नए आशियाने में रहेंगे.

गौरतलब है कि इस सौदे को देश के सबसे महंगे रियल ईस्टेट सौदे के रूप में देखा जा रहा है. अभी हाल ही में रणबीर सिंह ने मुंबई के बांद्रा इलाके स्थित 119 करोड रुपए का क्वाडरा प्लेक्स घर खरीदा था. रणवीर द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी की प्रति स्क्वायर फीट कीमत1 लाख रुपए है तो वही राजकुमार द्वारा खरीदे गए प्रॉपर्टी की कीमत उससे कई गुना ज्यादा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बात दें कि राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'रू'ही में एक साथ काम किया था जो मार्च 2021 में रिलीज हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 10:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).