बॉलीवुड

Paatal Lok Review: लोगों को खूब पसंद आ रही है अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक, ट्विटर पर यूजर्स ऐसे कर रहें हैं तारीफ

पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं.

Paatal Lok Review: लोगों को खूब पसंद आ रही है अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज पाताल लोक, ट्विटर पर यूजर्स ऐसे कर रहें हैं तारीफ
पाताल लोक (Image Credit: Twitter)

बतौर प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा (Anusha Sharma) की पहली वेब सीरीज पाताल लोक (Paatal Lok) अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज हो चुकी है. लोगों को डायरेक्टर अविनाश अरुण और प्रोसित रॉय की ये वेब सीरीज बेहद पसंद आ रही है. ऐसे में अब ट्विटर पर इस वेब सीरीज की जमकर तारीफ हो रही है. दरअसल जब से वेब सीरीज का ट्रेलर सामने आया है इसे लेकर काफी बज्ज देखने को मिल रहा था. अनुष्का शर्मा ने भी कुछ दिन पहले इसका ये टीजर पोस्ट किया था. स्वर्गलोक, धरती लोक और पाताल लोक की कहानी लोगों को काफी रोमांचित कर रही थी. लेकिन अब ये वेब सीरीज स्ट्रीमिंग के लिए मौजूद है.

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में फैंस लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक शानदार कंटेंट की मांग कर रहे थे. ऐसे में अनुष्का ने बतौर प्रोड्यूसर लोगों को इम्प्रेस किया है. यही वजह है यूजर्स अब खुलकर इस सीरीज की तारफ करते नहीं थक रहें हैं. तो चलिए देखते है कैसे यूजर्स पाताल लोक की तारीफों में बांध रहें है पूल.

पाताल लोक में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी, गुल पनाग समेत कई अन्य दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं. सीरीज में जयदीप अहलावत, अभिषेक बनर्जी, नीरज काबी को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलती दिखाई दी. तो वहीं इसके डायलॉग भी काफी इम्प्रेसिव हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).