House Arrest Controversy: कामसूत्र पोजिशन पर चर्चा करते दिखे अज़ाज़ खान, वीडियो वायरल होने पर निशिकांत दुबे ने दिया कड़ी कार्रवाई की आश्वासन (Watch Video)
OTT प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप के रियलिटी शो 'House Arrest' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है.
House Arrest Show Controversy: OTT प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप के रियलिटी शो 'House Arrest' का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवादों में घिर गया है. इस शो की मेज़बानी कर रहे अभिनेता अज़ाज़ खान इस वीडियो में प्रतियोगियों के साथ कामसूत्र की सेक्स पोज़िशन्स पर चर्चा करते और उन्हें डेमो देने के लिए कहते हुए नज़र आ रहे हैं. क्लिप के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है. शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब इस तरह के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहले ही चेतावनी दी जा चुकी है, तो अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मैंने यह मुद्दा स्टैंडिंग कमेटी में उठाया था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं आया है."
प्रियंका चतुर्वेदी के इस ट्वीट के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस विवादित वीडियो को लेकर दर्शकों और सोशल मीडिया यूज़र्स में भी नाराज़गी देखी जा रही है. कई लोगों ने शो पर बैन लगाने और कंटेंट की निगरानी के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है.
प्रियंका चतुर्वेदी ने 'हाउस अरेस्ट' क्लिप को लेकर उल्लू ऐप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
I have raised this in the standing committee that apps such as this, namely, Ullu App and Alt Balaji have managed to escape the ban by I&B ministry on apps for obscene content. I am still awaiting their reply. pic.twitter.com/evZS1LFvLZ
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) May 1, 2025
निशिकांत दुबे ने कार्रवाई का आश्वासन दिया
यह नहीं चलेगा @MIB_India , हमारी कमिटि इसपर कारवाई करेगी https://t.co/mn2EpYgPVP
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 1, 2025
‘House Arrest’ जैसे शो एक बार फिर भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की निगरानी और सेंसरशिप को लेकर बहस को हवा दे रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 09:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

