गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026 लाइव ब्रेकिंग न्यूज़:
Udhampur Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में यात्रियों से भरी बस पहाड़ी सड़क पर पलटी, 16 यात्री घायल; VIDEO | IND vs NZ ODI Series 2026 Schedule: इस दिन से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच वंदे सीरीज, जानिए पूरा शेड्यूल और दोनों टीमों की स्क्वाड | India vs New Zealand 1st T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले से होगी सीरीज की शुरुआत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू |
बिजनेस

नए साल पर निवेश का मौका, पहले हफ्ते इन 6 IPO पर लगा सकते हैं दांव

Upcoming IPO : श्लॉस बैंगलोर, एथर एनर्जी, ओसवाल पंप, आईवैल्यू इंफोसॉल्यूशंस लिमिटेड, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और फैबटेक टेक्नोलॉजीज के आईपीओ जल्द ही आएंगे.

नए साल पर निवेश का मौका, पहले हफ्ते इन 6 IPO पर लगा सकते हैं दांव
IPO News

IPO Update : आईपीओ के लिए साल 2024 बेहद मुनाफे वाला रहा. अब निवेशकों को नए साल 2025 में अच्छे आईपीओ का इंतजार है. हालांकि जनवरी 2025 के पहले हफ्ते में कई आईपीओ खुल रहे है, जिसमें निवेशक दांव लगा सकते है.

लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग आईपीओ 1 जनवरी को खुला और 3 जनवरी को बंद होगा. डेविन संस आईपीओ 2 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 6 जनवरी को बंद होगा. परमेश्वर मेटल आईपीओ 2 जनवरी को खुलेगा और 6 जनवरी को बंद होगा. फैबटेक टेक्नोलॉजीज आईपीओ 3 जनवरी को निवेश के लिए खुलेगा और 7 जनवरी को बंद होगा. इंडो फार्म इक्विपमेंट आईपीओ और टेक्नीकेम ऑर्गेनिक्स आईपीओ 31 दिसंबर को खुला और 2 जनवरी को बंद होगा.

बाजार नियामक सेबी ने लीला पैलेस की मूल कंपनी श्लॉस बैंगलोर, ईवी कंपनी एथर एनर्जी और ओसवाल पंप सहित छह कंपनियों के आईपीओ लाने के प्रस्तावों को मंजूरी दी है. इसमें श्लॉस बैंगलोर, एथर एनर्जी, ओसवाल पंप, आईवैल्यू इंफोसॉल्यूशंस लिमिटेड, क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और फैबटेक टेक्नोलॉजीज शामिल हैं.

यह भी पढ़े-Stock Market में नए साल की निराशाजनक शुरुआत, आज इन शेयर प्राइस पर रहेगा फोकस, देखें लिस्ट

इन छह कंपनियों ने 10 से 23 सितंबर के बीच सेबी के पास अपने मसौदा आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए थे. उन्हें 23 से 27 दिसंबर को नियामक की टिप्पणियां मिलीं. सेबी की टिप्पणियां मिलने का मतलब सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिल गयी है.

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए. पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने वित्तीय निर्णय लेने से पहले स्वतंत्र पेशेवर सलाह लें. लेखक और प्रकाशक इस जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निर्णय या कार्य के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे. सभी निवेश जोखिमों के अधीन होते हैं और पाठकों को सावधानी से विचार करने की सलाह दी जाती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2025 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

Google News Telegram Bot
Close
Latestly whatsapp channel