कोरोना का कहर: कर्नाटक में PhD और MSc Final Year की परीक्षा हुई पोस्टपोन, जानिए अब किस महीने में होगा एग्जाम
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के चलते कर्नाटक (Karnataka) की सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. राज्य के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ( Karnataka Agriculture Minister BC Patil) ने कहा है कि हमने अगस्त तक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय में पीएचडी (PhD) और एमएससी (MSc Final Year) अंतिम वर्ष की परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लिया है. उन्हें अगस्त के बाद अपनी थीसिस (Thesis) ऑनलाइन और हार्डकॉपी (Hardcopy) जमा करनी होगी. कर्नाटक में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. 10 जुलाई की रिपोर्ट पर नजर डालें तो कोविड-19 के सर्वाधिक 2,313 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 33,418 हो गयी है.