सलमान खान के पनवेल फार्महाउस से सामने आया उनका नया वीडियो, नेचर को एन्जॉय करते दिखे दबंग
ये वीडियो सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Sheraa) ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. जहां बारिश के मौसम सलमान अपनी टीम के साथ पनवेल के खूबसूरत माहौल में टहलने निकले हैं.
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) पिछले कई महीनों से अपने पनवेल फार्महाउस (Panvel Farmhouse)पर समय बिता रहे हैं. कोरोना वायरस के चलते शुरू हुए लॉकडाउन से पहले ही सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल के फार्महाउस पर पहुंच गए थे. जिसके बाद से ही वो वहां अपना टाइम स्पेंड कर रहें हैं. इस दौरान भी सलमान खान ने अपने कई सिंगिंग वीडियो शेयर किए जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. ऐसे में अब सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आया है. जहां वो नेचर को एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल ये वीडियो सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा (Sheraa) ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है. जहां बारिश के मौसम सलमान अपनी टीम के साथ पनवेल के खूबसूरत माहौल में टहलने निकले हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शेरा ने लिखा कि ‘लीजेंड को फॉलो कर रहा हूं. मेरे मालिक सलमान खान को.’ आप भी देखिए ये वीडियो.
View this post on Instagram
Following the Legend........ My Maalik @Beingsalmankhan #Salmankhan #Legend #Sheraa #Beingsheraa
वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान अपनी फिल्म राधे द मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग जल्द से जल्द शुरू करना चाहते हैं. एक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के 15 दिनों की शूटिंग अभी बची हुई है. ऐसे में सलमान खान ने महबूब स्टूडियो के सभी फ्लोर को रेंट पर ले रखा है. सलमान के लिए स्टूडियो पूरे अगस्त महीने तक के लिए बुक किया गया. जानकारी के मुताबिक सलमान अगस्त महीने के पहले हफ्ते से शूटिंग शुरू कर देंगे और आखिरी तक में खत्म करने का प्लान बना रखा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2020 09:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

