Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
दिल्ली कैपिटल्स की टीम इस समय बेहतरीन संतुलन में नजर आ रही है. हालांकि, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं और उनसे इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. टीम के कप्तान अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को मजबूती दे रहे हैं. गेंदबाजी में कुलदीप यादव अहम भूमिका निभाएंगे.
दूसरी ओर, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की वापसी इस मैच में तय मानी जा रही है, जिससे टीम की बल्लेबाजी मजबूत होगी. साई सुदर्शन और जोस बटलर पर भी बड़ी जिम्मेदारी होगी. गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दोनों मैच गुजरात टाइटंस ने जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में खेले गए 2 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत हासिल की थी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म (DC vs GT Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में दिल्ली कैपिटल्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.












QuickLY