DC vs GT Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाज हावी हो सकते हैं. इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 14th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 14वां मुकाबला आज यानी 8 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस (DC vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मैच जीतकर शानदार शुरुआत की है और टीम पॉइंट्स टेबल में मजबूती से ऊपर बनी हुई है. वहीं, दूसरी ओर गुजरात टाइटंस अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. गुजरात टाइटंस कभी अपने मैच फिनिशिंग के लिए जानी जाती थी, लेकिन इस सीजन में वही कमजोरी नजर आ रही है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल कर रहे हैं. जबकि, गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: DC vs GT, IPL 2026: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? जानें पिच रिपोर्ट और मैच का पूरा हाल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से 9 अप्रैल को होगा. दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टीम शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और टीम इस मुकाबले में वापसी करने के इरादे से उतरेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (DC vs GT Head To Head Record)
आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 7 मुकाबले हुए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटंस का पलड़ा थोड़ा भारी रहा है. गुजरात टाइटंस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे. उन दोनों मैच को गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किया था. वहीं, आईपीएल 2024 में हुए 2 मुकाबलों को दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किया था.
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है. ऐसे में यह बल्लेबाजों को काफी रास आती है. यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है. खेल की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी बहुत मदद मिलती है, लेकिन बाद में स्पिन गेंदबाज हावी हो सकते हैं. इस पिच पर बल्लेबाज आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स खेल सकते हैं.
दिल्ली कैपिटल्स के लिए केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 143.8 की स्ट्राइक रेट से 302 रन बनाए हैं. वहीं, रिजवी ने पिछले 5 मैचों में 257 रन बनाए हैं. गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मुकाबलों में 158.41 की स्ट्राइक रेट से 480 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में मुकेश कुमार ने पिछले 8 मैचों में 10 विकेट चटकाए हैं. अक्षर पटेल के नाम 7 मैचों में 6 विकेट हैं. गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने पिछले 10 मुकाबलों में 15 विकेट लिए हैं.
नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2026 03:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

