असम में बाढ़ का कहर: 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 30 जिलों में अब तक 59 लोगों की हुई मौत
असम में बाढ़ ने कहर बरपाया हुआ है. सूबे के 30 जिलों में 45 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. गौर हो कि मंगलवार राज्य के विश्वनाथ, सोनितपुर, उदालगुड़ी, दरांग, बक्सा, होजई, धेमाजी, लखीमपुर, नलबाड़ी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, दक्षिण सालमाड़ा, गोलपाड़ा, कामरूप, मोरीगांव, कामरूप महानगर, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया और कार्बी आंगलोंग में बाढ़ का पानी दाखिल हो गया था.