बॉलीवुड

सलमान खान से सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस नहीं करेगी पूछताछ

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर मुंबई पुलिस छानबीन में जुटी हुई हैं. एक्टर की मौत को लेकर अब तक कई बड़े कलाकर, फिल्म निर्माता और निर्देशक पर सवाल उठाए जा चुके हैं.

सलमान खान से सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस नहीं करेगी पूछताछ
सुशांत सिंह राजपूत और सलमान खान (Photo Credits: Facebook)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत को लेकर मुंबई पुलिस (Mumbai Police) छानबीन में जुटी हुई हैं. एक्टर की मौत को लेकर अब तक कई बड़े कलाकर, फिल्म निर्माता और निर्देशक पर सवाल उठाए जा चुके हैं. इसमें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का भी नाम शामिल हैं. सोशल मीडिया पर ये भी कहा जा रहा था कि सलमान खान और इंडस्ट्री के अन्य लोगों द्वारा दबाव के चलते तनाव में आकर सुशांत ने आत्महत्या की. इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि इस केस को लेकर सलमान से भी पूछताछ की जा सकती है. अब मीडिया में आई लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस इस मामले को लेकर सलमान खान को तलब नहीं करेगी.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान की पूर्व मैनेजर रेशमा शेट्टी से इस केस में पूछताछ की जा चुकी है और ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि अब सलमान से भी सवाल-जवाब किया जाएगा. हालांकि मुंबई पुलिस के डीसीपी ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Sooraj Pancholi in Sushant Singh Rajput’s Suicide Controversy: सूरज पंचोली को सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सालियान का बॉयफ्रेंड बताकर ट्विटर यूजर्स ने छेड़ा नया विवाद

सुशांत की एक्स-मेनेजर दिशा सालियान की मौत को लेकर सूरज पंचोली पर आरोप लगाते हुए ये भी कहा गया कि सलमान उन्हें बचा रहे हैं. इन सभी बातों को लेकर सलमान पर सवाल खड़े किये जा रहे थे. लेकिन केस की छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि सुशांत की मौत को लेकर उन्हें किसी भी तरह की संदिग्ध जानकारी नहीं मिली है और अगले 15 दिनों में इस केस की फाइल भी बंद की जा सकती है.

तो ये बात साफ है कि सलमान का इस केस से कोई लेना-देना नहीं है और पुलिस इसे लेकर उनसे किसी तरह की पूछताछ नहीं करेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 03:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).