प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कामों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा
केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काम की प्रगति की जानकारी ली है. इसके साथ ही मोदी ने इससे पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की है. प्रधानमंत्री के समक्ष सूबे की तरफ से एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया है. इस दौरान उन्हें केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना को लेकर पूरी जानकारी दी गई है.
नई दिल्ली. केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की समीक्षा. पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए काम की प्रगति की जानकारी ली है. इसके साथ ही मोदी ने इससे पहले दिए गए दिशा-निर्देशों की भी समीक्षा की है. प्रधानमंत्री के समक्ष सूबे की तरफ से एक प्रेजेंटेशन भी दिया गया है. इस दौरान उन्हें केदारनाथ धाम के पैदल यात्रा मार्ग के सौंदर्यीकरण की योजना को लेकर पूरी जानकारी दी गई है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बाबा केदार के दर्शन मात्र से करोड़ों श्रद्धालुओं को अपूर्व ऊर्जा मिलती है. यात्रियों को गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग पर सभी सुविधाएं मिलें, टेक्नोलॉजी के द्वारा तीर्थ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व को दिखाया जाए, ऐसी व्यवस्थाएं विकसित हों, इनको लेकर भी विस्तृत समीक्षा की गई.यह भी पढ़ें-COVID-19 लॉकडाउन के बीच केदारनाथ धाम के कपाट खुले, महामारी के कारण तीर्थयात्री नहीं हो पाए शामिल
पीएम नरेंद्र मोदी का ट्वीट-
पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/mrGyz2LEHw
— Narendra Modi (@narendramodi) July 15, 2020
प्रधानमंत्री ने कहा कि केदारनाथ मंदिर और जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी के समाधि स्थल की दिव्यता बढ़े, स्वच्छता को केंद्र में रखकर और व्यापक विकास हो, इन पर भी बात हुई. मुझे विश्वास है कि बाबा के आशीर्वाद से केदारनाथ धाम के अलौकिक स्वरूप में और भी वृद्धि होगी. उन्होंने कहा कि पवित्र सावन मास में आज केदारनाथ धाम में हो रहे विकास कार्यों और धाम की दिव्यता को और बढ़ाने के लिए चल रहे प्रयासों की समीक्षा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

