बॉलीवुड

किसानों के सम्मान में फोटो शेयर करके Troll हुए सलमान खान, लोगों ने पूछा- भाई इतना मेकअप कौन करता है?

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कई पोस्ट्स शेयर की थी जिसमें कहीं तो घुड़सवारी करते नजर आए थे तो कही खेत में घुमते नजर आए थे. अब सलमान ने देश के किसानों के सम्मान में एक फोटो शेयर की थी जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

किसानों के सम्मान में फोटो शेयर करके Troll हुए सलमान खान, लोगों ने पूछा- भाई इतना मेकअप कौन करता है?
सलमान खान (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपने पनवेल फार्महाउस पर टाइम स्पेंड कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने कई पोस्ट्स शेयर की थी जिसमें कहीं तो घुड़सवारी करते नजर आए थे तो कही खेत में घुमते नजर आए थे. अब सलमान ने देश के किसानों के सम्मान में एक फोटो शेयर की थी जो अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फोटो में सलमान खेत मिट्टी में बैठे नजर आए. इसी के साथ उनके शरीर पर भी काफी मिट्टी लगी हुई थी.'"

सलमान ने इस फोटो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, "सभी किसानों को सम्मान." सलमान के इस फोटो को देखने के बाद ट्विटर पर एक अलग ही किस्म की चर्चा शुरू हो गई. लोग इस बात पर सवाल उठाने लगे कि सलमान की ये तस्वीर बनावटी है और उन्होंने केवल फोटो खिंचवाने के लिए पोज किया है.

कुछ यूजर्स ने सलमान को ट्रोल करते हुए ये भी कहा कि उनके हाथ के पंजे पर मिट्टी नहीं लगी है और इससे साफ पता चलता है कि ये सब एक दिखावा है. इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर:

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने की अपील सुशांत सिंह राजपूत के परिवार और फैंस का दे साथ

ये भी पढ़ें: Viral: सलमान खान और सुशांत सिंह राजपूत का ये पुराना Video शेयर करके फैंस ने बताई इनके रिश्ते की सच्चाई

इसी तरह से लोगों ने एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में सलमान का नाम लेते हुए उनपर तंज कसना शुरू कर दिया. गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद ट्विटर पर सलमान पर खूब निशाना साधा गया था जिसे लेकर उन्होंने ट्वीट करते हुए अपने फैंस से गुजारिश की थी कि सुशांत के फैंस के कमेंट्स का बुरा न मानें और इस दुख में उनका साथ दें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).