कोरोना कहर: कर्नाटक में एक दिन में COVID-19 के सबसे अधिक 5324 नए मामले, संक्रमित मरीजों की संख्या हुई 1 लाख पार
देश में कोरोना वायरस का प्रकोप तेज इसे बढ़ता जा रहा है. एक तरफ जहां देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 14,35,453 हो गई है. वहीं देश में अब 4,85,114 सक्रिय मामले हैं. कोरोना वायरस ने राज्य और केंद्र सरकार दोनों के माथे पर बल ला दिया है. कोरोना वायरस का सबसे अधिक असर इन राज्यों में उनमे सबसे आगे महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडू और कर्नाटक का नाम आता है. वहीं अब कर्नाटक में भी कोरोना के मरीजों की संख्या एक लाख के पार हो गई है. ताजा आंकड़ो के मुताबिक आज कर्नाटक में 5,324 नए COVID-19 के मामले और 75 मौतें दर्ज की गई. इसी के साथ में राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,01,465 हो गई है, जिसमें 61,819 सक्रिय मामले और 1,953 मौतें शामिल हैं.